Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेमी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर हमला: प्रेमिका ने प्रेमी के साथ रेस्टोरेंट में पाव भाजी और डोसा खाकर उठाया खौफनाक कदम



उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में प्रेमी के करतूत से नाराज प्रेमिका ने खौफनाक कदम उठाते हुए उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। जिससे वह झुलस गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इधर वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमिका नजदीकी पुलिस चौकी पहुंच गई, प्रेमी पर अटैक करने का जुर्म स्वीकार किया। उधर अस्पताल में भर्ती प्रेमी ने प्रेमिका को बेगुनाह बताते हुए अज्ञात हमलावरों को आरोपी बनाया है। हालांकि पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

रेस्टोरेंट पर दिया वारदात को अंजाम: बताया जाता है कि प्रेमिका वर्षा ने प्रेमी विवेक को मिलने के लिए रेस्टोरेंट में बुलाया, जहां दोनों ने साथ में पाव भाजी और डोसा का लुफ्त उठाया, इसी दौरान वर्षा ने विवेक पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर झुलसा दिया। इस घटना के दौरान वर्षा स्वयं और रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी भी आंशिक रूप से झुलस गया।

प्रेमी के लिए छोड़ा पति:बताया जाता है कि वर्षा का विवाह हुआ था, लेकिन वह अपनी शादी से पूर्व के प्रेम संबंधों से उबर नहीं पाई थी। वर्षा ने प्रेमी के साथ जीवन गुजारने का फैसला कर लिया था, इसके बाद पति ने उसे तलाक दे दिया था।

डेढ़ दशक पुरानी मोहब्बत: वर्षा ने बताया कि विवेक उसके साथ पढ़ता था, 11वीं क्लास में विवेक से उसकी दोस्ती हुई। जो दिनों दिन परवान चढ़ती गई। शादी के बाद भी वर्षा विवेक से खुद को अलग नहीं कर सकी। 

प्रेमिका का प्रेमी पर आरोप: वर्षा ने पुलिस को बताया कि विवेक ने उसकी शादीशुदा जिंदगी को तबाह कर दिया है, विवेक के कारण ही वर्षा के पति ने उसे तलाक दिया था। अब विवेक ब्लैकमेल करता है। उसके ब्लैकमेल करने की आदत से तंग आकर खौफनाक कदम उठाया है। 

विवेक ने कहा बेगुनाह है वर्षा: अस्पताल में भर्ती विवेक ने वर्षा को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उसके ऊपर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया है, वर्षा उससे बहुत प्यार करती है, वह उसे तकलीफ में नहीं दे सकती है। इस मामले में विवेक ने वर्षा के भी झुलसने का हवाला दिया है। लेकिन वर्षा ने खुद पुलिस चौकी में पहुंचकर अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे