Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दरोगा, आरक्षी गिरफ्तार: रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दरोगा और सिपाही गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के एंटी करप्शन टीम की अलग-अलग इकाई ने पुलिस विभाग के एक उप निरीक्षक और आबकारी विभाग के सिपाही को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

 बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने बताया कि आगरा और बरेली की एंटी करप्शन टीम ने पुलिस महकमे के उप निरीक्षक और आबकारी के सिपाही को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

दरोगा गिरफ्तार: बदायूं जिले में तैनात उप निरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई बरेली ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

विवेचना के दौरान मांगी थी रिश्वत: एंटी करप्शन टीम इकाई बरेली ने बताया कि बदायूं जनपद के थाना कादरचौक में तैनात उप निरीक्षक हरगोविंद सिंह एक मुकदमे की विवेचना कर रहे थे, मुकदमे में आरोपी को गंभीर धाराओं से बचाने के लिए रिश्वत की मांग की थी। 

रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार: मामले में शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम को सूचना देकर उप निरीक्षक के द्वारा रिश्वत मांगने का मामला बताया था। इसके बाद एंटी करप्शन टीम थाना बरेली ने उप निरीक्षक हरगोविंद सिंह को बदायूं में संचालित रामचंद्र शास्त्री इंटर कॉलेज ककोड़ा में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आरोपी दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत कराया गया है।

आबकारी का सिपाही गिरफ्तार: एंटी करप्शन टीम थाना इकाई आगरा ने फिरोजाबाद जिले में तैनात आबकारी के सिपाही को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों की रफ्तार किया है।

शराब की दुकान चलाने के लिए मांगी रिश्वत: भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाना आगरा ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि फिरोजाबाद जिले में तैनात आबकारी के आरक्षी ने शिकायतकर्ता से शराब की दुकान चलाने के एवज में 8 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। मामले में शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम को जानकारी उपलब्ध करवा दी। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने आबकारी के सिपाही सूरजपाल सिंह को उसके कार्यालय से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे