Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में उतराता मिला किशोरी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका



उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्नान करने के लिए घर से निकली किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई थी, शनिवार की सुबह तालाब में उसका शव पाया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बढ़ैया मुंघरिया गांव के रहने वाले जीत राम की 14 वर्षीय पुत्री काजल का गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। किशोरी के परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

नहाने के लिए निकली थी किशोरी: बताया जाता है कि शुक्रवार को काजल ने घर वालों के लिए प्रतिदिन की तरह भोजन पकाया, इसके बाद काजल नहाने के लिए घर से 50 मीटर की दूरी पर लगे सरकारी हैंड पंप पर चली गई थी। इसके बाद वह लौट कर वापस घर नहीं पहुंची।

घर से 300 मीटर दूर तालाब में मिला शव: मामले में मृतका के चाचा साकेत ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय भतीजी पूरे नवरात्र गांव के दुर्गा पूजा पंडाल में पूजन करने के लिए जाती थी। शुक्रवार को वह नहाने के लिए सरकारी हैंड पंप के पास गई हुई थी, वहां से अचानक लापता हो गई। परिवार वालों ने काजल को आसपास, गांव और खेतों में तलाशा, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। शनिवार के सुबह गांव के लोग नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे, तब उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब में शव देखा। इसके बाद गांव वालों ने घर वालों को जानकारी उपलब्ध कराई। तालाब घर से 300 मीटर दूरी पर है।

अपहरण कर हत्या का आरोप: मृतका के चाचा साकेत का आरोप है कि काजल के शरीर पर नाखून से खरोच के निशान है, उसका अपहरण कर उसकी हत्या की गई है, इसके बाद उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया है। उसके गायब होने के बाद तालाब व आसपास में उसकी तलाश की गई थी, तब ऐसा कुछ दिखाई नहीं पड़ा था। 

क्या कहते हैं इंस्पेक्टर: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत हत्या के कारणों पता चल जाएगा। सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे