Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्राम प्रधान गिरफ्तार, सरकारी धन का गबन करने के आरोप में ग्राम प्रधान गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की पुलिस ने सरकारी धन का गबन करने वाले ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। सरकार की महती योजना के धन का गबन करने के मामले में ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्राम प्रधान के गिरफ्तारी की सूचना से भ्रष्टाचार में लिप्त प्रधानों के पैरों तले भूकंप आ गया है।

 बताया जाता है कि थाना गौरा चौराहा के ग्राम प्रधान ने अपने ग्राम सभा के ग्राम समाज के जमीन पर बने तालाब पर मछली पालन के लिए मिले हुए धन का गबन कर लिया था। मामले में लेखपाल के शिकायती पत्र पर थाना गौरा चौराहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रधानों में हड़कंप: ग्राम प्रधान के गिरफ्तारी से भ्रष्टाचार करने वाले ग्राम प्रधानों में हड़कंप मच गया, ऐसे में अब उन्हें भी अपने भ्रष्टाचार का पोल खुलने का डर सताने लगा है। उन्हें भी डर है कि साक्ष्यों सहित शिकायत हो जाने पर उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जा सकता है।

लेखपाल के शिकायत पर कार्यवाही:गौरा चौराहा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में क्षेत्रीय लेखपाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम समाज के तालाब पर मत्स्य पालन में मिले धन का हरहटा गांव के ग्राम प्रधान अलाउद्दीन पुत्र अब्दुल जब्बार ने गबन कर लिया है। मामले में गौरा चौराहा पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ सरकारी धन के गबन करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।

प्रधान गिरफ्तार:मामले में उप निरीक्षक प्रहलाद गौड़ ने अपने हमराही हेड कांस्टेबल अमित गुप्ता व कांस्टेबल मनोज कुमार यादव के साथ हरहटा गांव के रहने वाले ग्राम प्रधान अलाउद्दीन पुत्र अब्दुल जब्बार को गौरा चौराहा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया।

बोले इंस्पेक्टर: गौरा चौराहा थाना प्रभारी सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि लेखपाल के शिकायती पत्र पर ग्राम प्रधान के खिलाफ सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज कर ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।

बलरामपुर से अखिलेश्वर तिवारी की रिपोर्ट 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे