Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा: सपा के राष्ट्रीय महासचिव मसूद आलम के भतीजे की झील में डूबकर मौत



उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के भतीजे की पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के झील में डूब कर मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हस्तक्षेप के बाद नेपाल सरकार ने झील में सघन सर्च अभियान चलाकर राष्ट्रीय सचिव के भतीजे के शव को बरामद किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मसूद आलम खान के छोटे भाई मुद्दसिर खान 2 दिन पहले अपने परिवार के साथ घूमने के लिए पड़ोसी राष्ट्र नेपाल गए हुए थे। झील के पास घूमने के दौरान राष्ट्रीय महासचिव के भतीजे का पैर फिसल गया, जिससे वह फिसलते हुए झील की गहराई में खो गया। मनोरंजन का माहौल चीख पुकार में तब्दील हो गया।

परिजनों में मचा कोहराम:13 वर्षीय मोहम्मद काब खान के झील में गिरते ही आसपास मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। झील की गहराई को देखते हुए पर्यटकों में से कोई भी किशोर के बचाव के लिए हिम्मत नहीं जुटा सका। स्थानीय प्रशासन से सहयोग मांगने के बाद महज औपचारिकताएं निभाई जा रही थी।मामले की जानकारी मिलते ही सपा राष्ट्रीय महासचिव मसूद आलम तत्काल नेपाल के लिए रवाना हो गए। 

सपा सुप्रीमो से लगाई गुहार: मामले से अवगत करवाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मसूद आलम ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से गुहार लगाई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद नेपाल के पूर्व सांसद मेयर भैंरवा इश्तियाक अहमद, मेयर बुटवल निखिल पांडेय, लुंबिनी विधायक वसीउद्दीन खान, सलाहकार गृहमंत्री लुंबिनी इरफान खान, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट व एसपी पाल्पा के मौजूदगी में नेपाल आर्मी ने बृहद सर्च अभियान चलाया।

48 घंटे बाद शव बरामद: सपा सुप्रीमो के दखल के बाद नेपाली आर्मी ने कड़ी मशक्कत करके झील से 13 वर्षीय मोहम्मद काब खान का शव बरामद कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम को सौंप दिया। 

भारत के लिए शव रवाना: बताया जाता है कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव भतीजे के शव को लेकर गोंडा के लिए रवाना हो गए हैं।

कार्यकर्ताओं में शोक: सपा राष्ट्रीय सचिव के भतीजे के मौत की जानकारी से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है। वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे