Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस को जड़ा थप्पड़: 24 घंटे में पुलिस पर दूसरा हमला, वीडियो वायरल



उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस की पिटाई का वीडियो प्रकाश में आया है। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के भीतर यह दूसरा मामला है, जब पुलिस को दबंगों ने पीट दिया है। जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनकपुरी क्षेत्र के शांति नगर में शुक्रवार की रात लगभग 10:00 बजे वाल्मीकि और राजभर समाज के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे दोनों पक्षों में मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। इसी दौरान एक पक्ष के द्वारा डायल 112 पुलिस टीम को विवाद से अवगत करा दिया गया। मामले में तत्परता दिखाते हुए डायल 112 पुलिस और चीता मौके पर पहुंच गई। जहां दोनों पक्षों को समझाने बुझाने के दौरान लोगों ने उग्र होकर पुलिस को ही पीट दिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।



बरेली के बाद सहारनपुर में वारदात: ऐसा ही एक मामला बरेली जिले में देखने को मिला था, दीपावली के दिन शराब के नशे में जुआ खेल रहे लोगों पर अंकुश लगाने के लिए पहुंची पुलिस टीम को दबंगों ने पीट दिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

वीडियोग्राफी से नाराज़ हुए लोग: बताया जाता है कि जब पुलिस टीम के द्वारा दोनों पक्षों को समझाया बुझाया जा रहा था, इस दौरान पुलिस के द्वारा मौके का वीडियो भी बनाया जा रहा था। वीडियो फोटोग्राफी करने से लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मारपीट शुरू कर दी। 

बोले एसपी सिटी: इस बाबत पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि थाना जनकपुरी क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर डायल 112 टीम और लेपर्ड टीम मौके पर पहुंची थी। लेपर्ड टीम के द्वारा लोगों को समझाया जा रहा था, इसी दौरान टीम के दूसरे पुलिसकर्मी के द्वारा वीडियो फोटोग्राफी की जा रही थी। जिससे कुछ लोगों ने उग्र होकर स्थानीय पुलिस की चीता टीम से बदसलूकी व अभद्रता करते हुए चांटे मारा। वीडियो के आधार पर स्थानीय पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में आठ लोगों को नामित किया गया है। वीडियो में बदसलूकी करने वाले मुख्य तीन लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो फोटोग्राफी करने से आरोपी नाराज हुए थे।

इसे भी पढ़ें 👉 दीपावली को पुलिस पर जानलेवा हमला: पिटाई का वायरल वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग, नौ गिरफ्तार


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे