Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा: सरकारी विद्यालय के पीछे नग्न अवस्था में युवक का शव मिलने से हड़कंप



डॉ ओपी भारती 

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सरकारी विद्यालय के पीछे झाड़ियों के पास नग्न अवस्था में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी रवाना कर दिया है। मामले में जांच पड़ताल जारी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को वजीरगंज थाना क्षेत्र के परसिया गांव स्थित सरकारी विद्यालय के पीछे झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के रहने वाले युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान के सूचना पर पहुंची वजीरगंज पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

एक दिन पहले घर से निकला था युवक: बताया जाता है कि परसिया गांव का रहने वाला 40 वर्षीय राजकरण यादव पुत्र शिवपाल यादव शुक्रवार के दोपहर घर में बिना किसी को बताए निकला था। देर शाम युवक वापस घर नहीं लौटा तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन थकहार कर परिजन सुबह तक लौट आने की उम्मीद में शांत हो गए। दूसरे दिन गांव के सरकारी विद्यालय के पीछे झाड़ियों में शव पड़ा मिला।

दहाड़े मारकर रोने लगी मां: शनिवार के सुबह युवक की मां शौच के लिए अपने खेत के तरफ निकली थी। सरकारी विद्यालय के पास उसका खेत है। गांव से डेढ़ सौ मीटर दूर विद्यालय के पीछे से जब अपने खेत के तरफ शौच के लिए जा रहे थी, तभी उसकी नजर झाड़ियों में पड़ी। तब वह दहाड़े मारकर रोने लगी। उसके लड़के का शव अर्धनग्न अवस्था में झाड़ियों में पड़ा हुआ था।

पुलिस को दी सूचना: मां के रोने की आवाज सुनकर तमाम ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर ग्राम प्रधान पहुंच गए। उन्होंने वजीरगंज पुलिस को मामले से अवगत कराया। घटनास्थल पर थानाध्यक्ष अभय सिंह मय फोर्स मोके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के उपरांत शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका: मामले में मृतक के परिजनो ने हत्या की आशंका जाहिर की है। परिजनों का कहना है कि युवक को नग्न अवस्था में पाया गया है, उसके कपड़े उसके सिर के पास मिले हैं। हालांकि पुलिस का मानना है कि विद्यालय के पास मृतक का खेत है, खेत जाने के दौरान हार्टअटैक की भी संभावना है। शरीर पर भी किसी प्रकार का चोट नहीं पाया गया है, फिर भी शव को पोस्टमार्टम हाउस रवाना किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत मौत के कारणों का पता चल जाएगा।

बोले इंस्पेक्टर: थानाध्यक्ष अभय सिंह ने दूरभाष पर बताया कि शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मृतक के परिजनों ने कोई शिकायत पत्र नहीं दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे