Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिला सिपाही ने सहेली से की शादी, सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर वायरल



बिहार के नवगछिया पुलिस का एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि लेडी कांस्टेबल को अपनी सहेली से लव वाला मोहब्बत हो गया। लेडी कांस्टेबल ने अपनी सहेली से विवाह कर लिया। हालांकि इस मामले का क्राइम जंक्शन पुष्टि नहीं करता है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नवगछिया जिले में तैनात लेडी कांस्टेबल का फोटो एक अन्य महिला के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि दोनों महिलाओं ने प्रेम विवाह किया है। सोशल मीडिया पर यह फोटो चर्चा का विषय बना हुआ है। वही इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हो सकी है।

पुरानी फोटो: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटो के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि अपनी सहेली से शादी करने वाली महिला सिपाही नवगछिया पुलिस में तैनात है।यह भी कहा जा रहा है कि वायरल हो रहा फोटो लगभग 1 वर्ष पुराना है। हालांकि इसकी वास्तविकता क्या है? इस आशय की जानकारी नहीं हो पाई है। 

पड़ोस गांव की सहेली से की शादी: वायरल हो रहे फोटो में यह भी दावा किया गया है कि समस्तीपुर जिले की रहने वाली महिला सिपाही ने अपने गांव के बगल गांव की रहने वाली सहेली से प्रेम विवाह किया है। लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम संबंध था इसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया। 

तमाम बातें अपुष्ट: महिला सिपाही का सहेली के साथ विवाह कब कहां और किसके मौजूदगी में हुआ इस आशय की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।

महिला ने ले ली छुट्टी: शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद चर्चा का विषय बन गई, बात जब महिला सिपाही तक पहुंची तब महिला सिपाही छुट्टी लेकर घर चली गई। वही महिला सिपाही की सहेली के साथ वायरल हुई तस्वीर के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं हुआ है। 

टूट चुकी है शादी: बताया जाता है कि दोनों सहेलियों ने आपस में विवाह कर लिया था इस बात की जानकारी जब उनके घर वालों को हुई तब दोनों सहेलियां के पेंच कसे गए। दोनों सहेलियों के घर वालों के दबाव के कारण यह शादी टूट गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे