Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार



गोंडा:मनकापुर कस्बे में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मुखबिर खास के सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया है। 

बता दें कि 14 दिसंबर की रात्रि लगभग 11:00 बजे नाबालिग लड़की शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान मनकापुर कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ले के मस्जिद वाली गली में नाबालिग से छेड़छाड़ हुआ था। आरोपी के मंसूबे को भांपते हुए नाबालिग लड़की हल्ला गुहार मचाते हुए मौके से भाग निकली थी। मामले में नाबालिग के पिता ने मनकापुर कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर में रहने वाले आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था।

नामजद शिकायती पत्र: पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा था कि मनकापुर कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर के रहने वाले साहबजादे पुत्र मोहम्मद शमीम ने मस्जिद वाली गली में लड़की का हाथ पकड़ कर गला दबा दिया एवं अश्लील हरकत करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी ने जान माल की धमकी दे दी।

सीसीटीवी में दर्ज हुई घटना: पूरा मामला स्थानीय दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। जिसमें स्पष्ट है कि हाथ में पर्स लिए नाबालिग लड़की उक्त रास्ते से जा रही होती है, इसी दौरान गली के मोड़ पर दूसरी दिशा से आए आरोपी ने नाबालिग लड़की को दबोच लेने का प्रयास किया। इसके बाद नाबालिग लड़की भाग कर अपनी जान बचाते हुए नजर आती है। 

पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज: मामले को गंभीरता से लेते हुए मनकापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था,आरोपी के तलाश में जुटी थी। 

कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार: घटना को अंजाम देने के बाद मुकदमे की जानकारी मिलते ही आरोपी घर से फरार हो गया था। वहीं पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। मुखबिर खास के सूचना पर महिला उप निरीक्षक रुचि गौतम, कांस्टेबल गौरव बरनवाल, राज नारायण और दुर्गेश चौधरी ने मनकापुर कस्बे के सब्जी मंडी के पीछे पड़े मैदान से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

बोले इंस्पेक्टर: मामले में मनकापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर खास के जरिए मनकापुर में युवक के मौजूदगी की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे