Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, खून से लथपथ फांसी के फंदे से लटकता मिला शव



1 दिसंबर को पंचायत के बाद अनीता वापस अपने ससुराल पहुंची थी, रात में ससुराल वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे तब उसका खून से लथपथ फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया। पुलिस पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामले के जांच में जुटी हुई है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के आगरा कमिश्नरेट के बाह थाना क्षेत्र अंतर्गत बटेश्वर के मई में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। मामले में पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव मायके वालों को सौंप दिया। 


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नागर गांव के रहने वाले अर्जुन सिंह की पुत्री अनीता का बाह थाना क्षेत्र के मई गांव रहने वाले बबलू उर्फ बृजेश से वर्ष 2017 के 29 मई को विवाह हुआ था। इस दौरान अनीता के 4 वर्षीय आदित्य और 2 वर्षीय अदिति ने जन्म लिया। कुछ पारिवारिक विवाद के कारण अनीता अपने मायके चली गई थी। जिसको लेकर पंचायत के उपरांत 1 दिसंबर को अनीता के ससुराल वाले उसे वापस लाए थे। 


मायके वालों का आरोप है कि सोमवार को अनीता ने फोन करके बताया था कि उसके साथ मारपीट की गई है, बातचीत के दौरान भी अनीता से मारपीट जारी थी। इसके बाद अनीता के मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे तो अनीता का खून से लथपथ शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। मृतका के ससुराल वाले घर से भाग निकले थे। सूचना पर पहुंची बाह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।


मामले में मृतका के परिजनों ने बेटी के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या सहित विभिन्न आरोप लगाया है। पुलिस मामले में गहराई से जांच में जुटी हुई है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे