Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विवाहिता ने प्रेमी संग खाया जहर, पति के आरोपों को जानकर उड़ जाएंगे होश



उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शादीशुदा महिला ने प्रेमी के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे दोनों की स्थित गंभीर हो गई, मामले की भनक लगते ही लोगों न दोनों को अस्पताल पहुंचा दिया, जहां दोनों का इलाज जारी है। वही महिला के पति को पत्नी के अफेयर की जानकारी मिली तो उसके पैरों तले भूचाल आ गया। महिला के पति ने पत्नी और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाया है।

दरअसल गुरुवार को अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने बाजरे के खेत में जहर खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जहर के सेवन से दोनों की स्थित गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थित नाजुक बनी हुई है।

महिला के पति का गंभीर आरोप: महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा था। जिसमें उसकी मां सहयोग कर रही थी। जिसके परिणाम स्वरूप आज यह स्थित उत्पन्न हुई है। पत्नी के अफेयर के बारे में ससुराल के शख्स ने जानकारी भी दी थी, लेकिन उसे गुजरा दिन मानकर नजरंदाज कर दिया था।

घर से अचानक गायब हुई पत्नी: मामले में पति ने कहा कि उसकी पत्नी अचानक घर से गायब हो गई, जिसके बाद उसको खोजना शुरू किया गया, घर वाले भी उसे लगातार ढूंढते रहे लेकिन पता नहीं चल रहा था, फोन करने पर उसका नंबर बंद मिल रहा था, उसे खोजने के दौरान लोगों से उसके जहर खाने की जानकारी प्राप्त हुई।

शादी के बाद भी प्रेमी का नहीं छूटा दामन: पति ने कहा कि उसके विवाह को पांच वर्ष बीत चुके है, लेकिन सास का सहयोग प्राप्त होने के कारण उसकी पत्नी विवाह पूर्व के प्रेमी को भुला नहीं सकी। शादी के बाद भी पत्नी अपने प्रेमी के संपर्क में रही। उसके मुलाकातों का दौर चलता रहा।

कई बार कराया मिसकैरेज: पति का आरोप है कि उसकी पत्नी बीते पांच वर्षों में कई बार प्रेग्नेंट हुई, लेकिन उसने जानबूझ कर मिसकैरेज कर दिया। वह अभी तक नहीं समझ पाया था, कि उसकी पत्नी बार बार क्यों मिसकैरेज करती है, पति ने आरोप लगाते हुए कहा कि निश्चित ही वह हर बार अपने प्रेमी से ही प्रेग्नेंट हुई थी, इसी लिए वह बार बार मिसकैरेज कर रही थी।

टाल जाती थी बात: पति ने कहा कि वह मिसकैरेज को लेकर अपनी पत्नी से पूछताछ करता था, तो वह बात को टाल जाती थी। कई बार प्रयास करने के बावजूद भी उसने कभी नहीं बताया। जिससे पति ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि निश्चित ही इसी अफेयर के कारण यह सब हो रहा था।

क्या कहती है पुलिस: मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों के स्वस्थ होने की प्रतिक्षा की जा रही है, मामले में जांच की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे