Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...नगर पालिका अध्यक्ष ने निकाली पदयात्रा



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू एंव सभासदों के साथ बुधवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मशताब्दी सुशासन दिवस के अवसर पर नगर मण्डल में पदयात्रा बस स्टेशन महुआ कोठी से झारखंडी मंदिर तक प्रभात फेरी निकाली गयी।

भारतीय राजनीति के युगपुरुष, देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती (सुशासन दिवस) पर जनपद बलरामपुर में आयोजित सुशासन यात्रा में बस स्टेशन से प्राचीन झारखंडी मंदिर तक सम्मिलित होकर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता डीपी सिंह बैस डॉ अजय सिंह पिंकू, कृष्ण गोपाल गुप्ता नगर अध्यक्ष, राघवेन्द्र कांत सिंह,विनोद गिरि, राजेश कश्यप, मनोज यादव, विश्व मोहन द्विवेदी, सुशील साहू, आनंद किशोर, शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य सभासदगण, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे