Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दरोगा सिपाही पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने दरोगा को पीट कर किया घायल, गंभीर दशा में दरोगा रेफर



उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बदमाशों ने दबंगई की हदें पार कर दी, रात के अंधेरे में दरोगा और कांस्टेबल की पिटाई कर दी। जिससे दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत कुड़वार के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दरोगा की स्थिति को गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार के देर शाम क्षेत्र भ्रमण पर निकले उप निरीक्षक और कांस्टेबल को प्रतापपुर गांव के पास रात के अंधेरे में मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाशों की पिटाई से दरोगा को मुंह में गंभीर चोट आई है। वही सिपाही को पैरों में मामूली चोटें आई हैं। बदमाशों के हमले से दरोगा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। बताया जाता है कि उप निरीक्षक राम बाबू सिंह क्षेत्र में भ्रमण करने के लिए गए हुए थे, भ्रमण के उपरांत अपने सहयोगी सिपाही अनुज कुमार तिवारी के साथ वापस लौट रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने अंधेरे में दरोगा और सिपाही पर जानलेवा हमला बोल दिया।

सिपाही


भाग निकले हमलावर: उप निरीक्षक क्षेत्र में भ्रमण करके थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से होते हुए थाना के तरफ वापस लौट रहे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने दरोगा और सिपाही पर हमला बोल दिया। दरोगा सिपाही जब तक कुछ समझ पाते तब तक हमलावरों ने दोनों को घायल कर दिया। हमलावर घायल अवस्था में पुलिस टीम को छोड़कर मौके से भाग निकले।

रेफर: मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई, घायल हुए दरोगा सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दरोगा की स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। आरक्षी अनुज कुमार तिवारी को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।

बोले सीओ: मामले में नगर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि घायल उपनिरीक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है, जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे