Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दूसरी बीवी से मुलाकात करने पहुंचे पति ने पहली बीवी को देखते ही छत से लगाई छलांग, अखाड़े में तब्दील हुआ अस्पताल, वीडियो वायरल



उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जिला अस्पताल परिसर को दो महिलाओं ने दंगल बना दिया, मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद दोनों महिलाएं परिसर में जमकर हंगामा करते रही, दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मारपीट करती रही। मरीजो के तीमारदारों के दखल से मामला शांत हुआ। पूरे मामले में जानकारी करने पर पता चला कि दोनों महिलाएं एक ही पति बीवियां है। महिलाओं के हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली अंतर्गत अभय नगर के रहने वाले युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्रामा सेंटर के अंदर युवक का इलाज हो रहा था तो, बाहर दो महिलाएं युद्ध करने पर डटी हुई थी। महिला एक दूसरे को एक दूसरे का कसूरवार ठहराते हुए मारपीट कर रही थी। पूरे घटनाक्रम को मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 

युवक ने छत से लगाई छलांग: दरअसल अभय नगर मोहल्ले के रहने वाले युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा है, इस बात की आशंका युवक के पहली बीवी को थी, लेकिन वह इस बात की पुष्टि नहीं कर पा रही थी। सोमवार को बीवी ने युवक का पीछा करना शुरू किया, जैसे ही युवक युवती के घर पहुंचा, उसकी बीवी भी पहुंच गई। बीवी को सामने देखते ही युवक ने छत से छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों महिलाओं और अन्य लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। 

पहली मुलाकात: बताया जाता है कि दोनों महिलाओं की यह पहली मुलाकात थी, इससे पहले दोनों महिलाएं एक दूसरे को नहीं जानती थी, घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा व मारपीट के बाद लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ, पूरे मामले में लोगों के पूछताछ के बाद पहली बीवी को दूसरी युवती के बारे में सच्चाई पता चली तो वह दंग रह गई। 

दो बीवियों का चक्कर: पहली बार पहली बीवी को ज्ञात हुआ कि उसके पति की कोई प्रेमिका नहीं बल्कि उसने दो शादी की है। पहली बीवी दूसरी शादी से बिल्कुल अनजान थी। युवक पहली बीवी के साथ बना रहता था, वहीं दूसरी बीवी से मिलने के लिए जाया करता था। अपने घर से कुछ दूर दूसरे मोहल्ले में दूसरी बीवी के लिए किराए का कमरा ले रखा था। जहां दूसरी बीवी से युवक की मुलाकात हुआ करती थी। दोनों बीवियों के मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसे यहां देखा जा सकता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे