Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रबोध कुमार को मिली नई जिम्मेदारी, थानाध्यक्ष के रूप में हुई तैनाती



गोंडा:पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रबोध कुमार को फिर से थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। वही थाना की जिम्मेदारी निभा रहे उप निरीक्षक को जिला मुख्यालय पर तैनात किया है।

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक ने दो उप निरीक्षक का तबादला करते हुए महकमे में आंशिक फेरबदल किया है। जिससे एक उप निरीक्षक को जहां नई जिम्मेदारी मिली है, वही दूसरे उप निरीक्षक की मनमाफिक तैनाती की गई है।

प्रबोध कुमार बने थानाध्यक्ष: बता दें कि मनकापुर कोतवाली में लंबे समय से वरिष्ठ उप निरीक्षक की भूमिका निभा रहे प्रबोध कुमार को पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष के पद पर स्थानांतरित किया है, इससे पहले प्रबोध कुमार मोतीगंज थानाध्यक्ष के पद पर रहते हुए तेज तर्रार थानाध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं, मोतीगंज थाना में लंबे समय तक जमे रहते हुए विवादों से दूर रहे प्रबोध कुमार ने क्षेत्र के लोगों में अपनी प्रतिष्ठित छाप छोड़ी थी। मोतीगंज से मनकापुर कोतवाली के लिए स्थानांतरित होने के बाद उप निरीक्षक के पद पर जमे रहे, इनके तैनाती के दौरान जनपद के पुलिस महकमे में तमाम फेरबदल हुए लेकिन उप निरीक्षक प्रबोध कुमार का पद जस का तस बना रहा। लंबे समय बाद अब प्रबोध कुमार को खोड़ारे थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

स्वयं हटे थानाध्यक्ष: बताया जाता है कि खोड़ारे थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे उप निरीक्षक शशि कुमार राणा को प्रभारी आयोग सेल के पद पर स्थानांतरित किया गया है। कहा जा रहा है कि श्री राणा ने थानाध्यक्ष पद से हटने के लिए पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया था, पारिवारिक स्वस्थ को लेकर परेशानी होने के कारण जिला मुख्यालय पर रहने से सहूलियत को लेकर स्थानांतरण की मांग की थी, जिसके बाद इन्हें नवीन तैनाती दी गई है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे