Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कुएं में मिला प्रेमी प्रेमिका का शव, नौ दिन पहले गायब हुए थे प्रेमी



shravasti news:उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में प्रेमी प्रेमिका का शव कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नौ दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में दोनों अचानक लापता हो गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनहा थाना क्षेत्र के मोहरनिया गांव में रहने वाले मनीष श्रीवास्तव के खेत में बने कुएं में लड़का लड़की का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

नौ दिन पहले लापता: प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय सुमन और 20 वर्षीय रिंकू 26 दिसंबर घर से अचानक गायब हो गए थे। जिसके बाद परिजनों ने आसपास खोजने के बाद नात रिश्तेदारी में पता किया, लेकिन कोई सुराग न लगा। तब मामले में लड़की के परिजनों ने सोनव पुलिस में लड़की के गायब होने से संबंधित मामला दर्ज कराया था। 

कुएं में मिला शव: शनिवार को मोहरनिया गांव के रहने वाले मनीष श्रीवास्तव खेत में बने हुए में ग्रामीणों ने लड़का और लड़की का शव उतराता हुआ देखा गया, यह बात गांव में जंगल के आग की तरह फैल गई, गांव के तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय रिंकू और 15 वर्षीय सुमन के रूप में हुई।

परिजनों में मचा कोहराम: कुएं से बेटी का शव बरामद होने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। जहां घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

पैनल से होगी जांच: मामले पुलिस अधीक्षक घनशाम चौरसिया ने बताया कि की सोनवा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय लड़की और 20 वर्षीय लड़का गायब हो गए थे, परिजनों के खोजने के दो दिन बाद 28 दिसंबर को सोनवा पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। तब से पुलिस दोनों के तलाश में जुटी थी, आज दोनों का शव कुएं में पड़े होने की जानकारी मिली। पंचायत नामा के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, मेडिकल की टीम गठित करके वीडियो फोटोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जाएगी। जिससे मौत का सही कारण पता चल सके। जो भी रिपोर्ट आएगा उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

श्रावस्ती से बृजेश गुप्ता की रिपोर्ट 

 

 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे