Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यकीन मानिए ऐसी दुर्घटना का लाइव वीडियो नहीं देखे होंगे आप,6 सेकंड में 11 बार पलटी कार, देखकर रह जाएंगे दंग



उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे को देखकर रूह कांप उठेगी, दुर्घटना होने के बाद तेज रफ्तार कर ड्रम के जैसे नाचते हुए पलट गई। दुर्घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार कार हादसे की शिकार हो गई। जिससे कार में सवार सात लोग चोटिल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

डिवाइडर से टकराई कार: बताया जाता है कि तेज रफ्तार से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही कार के बाएं तरफ का अगला टायर फट गया, जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

6 सेकंड में 11 बार पलटी कार: डिवाइडर से टकराने के बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए महज 6 सेकंड में 11 बार करवटें बदलती रही। जिससे यह पता चलता है कि तेज रफ्तार 110 किलोमीटर के रफ्तार से पलटी है, तो ऐसे में सड़क पर दौड़ने का क्या रफ्तार रहा होगा। 



सीट बेल्ट से मिली सुरक्षा: बताया जाता है कि सफर के दौरान कार सवार सभी लोगों ने सीट बेल्ट का उपयोग किया था, जिसके कारण से कार के तेज रफ्तार में करवटें बदलने के बावजूद सभी को मामूली चोट आई। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां मेडिकल परीक्षण में किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी।

दिल्ली से बिहार जा रहे थे कार सवार: कार सवार लोगों के बारे में बताया जा रहा है कि चार बच्चों सहित सात लोग दिल्ली से बिहार के बेगूसराय जा रहे थे, तभी वह हादसे के शिकार हो गए, प्राथमिक उपचार के उपरांत सभी घायल बिहार के बेगूसराय के लिए रवाना हो गए।

क्या कहती है पुलिस: मामले में गाजीपुर पुलिस का कहना है कि उक्त घटना इत्तेफाक था, कार सवार परिवार के सभी सदस्यों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद सभी लोग बिहार के बेगूसराय रवाना हो गए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे