Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दूल्हा बनने के चार दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, जंगल में फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, दोनों आँख एक कान गायब



उत्तर प्रदेश के बहराइच में दूल्हा बनने के चार दिन बाद युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। 4 दिन बाद घर से डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में फांसी के फंदे से लटकता हुआ युवक का शव पाया गया है। मृतक के चेहरे से दोनों आंखें और एक कान गायब है। पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोतीपुर थाना क्षेत्र के बेलहाना जंगल में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की दोनों आंखें एक कान गायब है। 18 फरवरी को युवक की शादी थी। शादी के चार दिन बाद 22 फरवरी को युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। बुधवार को घर से डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया है।



शौच के लिए निकला युवक: बताया जाता है कि झाला पृथ्वी पुरवा गांव के रहने वाले छोटेलाल का 24 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार शौच करने के लिए 22 फरवरी के दोपहर में घर से निकला था। इसके बाद वह देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। थक हार कर मामले में गुमशुदगी दर्ज कराने के उपरांत परिजन खोज कर रहे थे।

पेड़ से लटकता मिला शव: बुधवार के शाम कतर्निया घाट के बेलहना जंगल में युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। 

आंख कान गायब: बताया जाता है कि अशोक की दोनों आंखें गायब थी वही एक कान भी क्षतिग्रस्त था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक का शव उसके खुद के शर्ट से बने फांसी के फंदे से लटक रहा था। आशंका जताई जा रही है कि मृतक के दोनों आंख व एक कान को किसी पक्षी ने क्षतिग्रस्त किया है।

युवक ने क्यों लगाई फांसी: 18 फरवरी को अशोक विवाह करने गया था, उसकी नई नवेली दुल्हन घर में मौजूद है, शादी के महज चार दिन में ऐसा क्या हो गया कि अशोक ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया? यह बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस का मानना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे