Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित एमएलके महाविद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा पर्व करतब के अंतर्गत शुक्रवार को एथेलेटिक्स की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


21 फरवरी को आयोजित क्रीडा प्रतियोगिता के अंतर्गत 3000 मीटर बालिका वर्ग में अंजू यादव को प्रथम, रिंका यादव दूसरा, नेहा गौतम और ऊसा देवी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 3000 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में देशराज को प्रथम राजू कुमार गुप्ता को द्वितीय तथा और अनुराग श्रीवास्तव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 100 मीटर रेस बालिका वर्ग में डिंपल शर्मा प्रथम, गंगोत्री यादव को द्वितीय तथा खुशी सिंह को तृतीए स्थान प्राप्त हुआ। लंबी कूद बालिका वर्ग में काजल सिंह को प्रथम, प्राची शुक्ला को दूसरा तथा रूबी सेख को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। डिसकस थ्रो बालिका वर्ग में प्राची शुक्ला को प्रथम, अंशिका दुबे को तृतीए तथा अमीषा वर्मा को तृतीए स्थान मिला। डिसकस थ्रो बालक वर्ग में मो नसीब को प्रथम, आशीष शुक्ला को दूसरा तथा वीरेंद्र कुमार चौधरी को तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में काजल सिंह को प्रथम, प्राची शुक्ला को दूसरा तथा रूबी सेख को तृतीय स्थान मिला। शाटपुट बालिका में पूनम पांडे प्रथम, अमीषा वर्मा सेकंड, तथा अंशिका दुबे तृतीय स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता को क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ ऋषि रंजन पाण्डेय, सह क्रीड़ा अध्यक्ष साक्षी शर्मा, डॉ जितेंद्र कुमार, कृतिका तिवारी, श्रीकृष्ण त्रिपाठी, श्रीनारायण सिंह एवं ज्योति सिंह ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे