Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिक्षिकाओं से इश्क: 9 महिलाओं से किया विवाह, नौकरी से करवाया लाखों का लोन, बीवियों के शिकायत पर शुरू हुई कार्यवाही, हैरानी भरा मामला जानकर रह जाएंगे दंग



उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हैरान करने वाले शातिर आशिक का कारनामा देखने को मिला है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से शातिर ने 9 महिलाओं से प्यार के बाद शादी रचाकर लाखों रुपए की ठगी की है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शातिर राजन सिंह गहलोत ने अलग-अलग महिलाओं को प्रेम जाल में फंसा कर उनसे शादी कर ली। यही नहीं आरोपी के संबंधों से महिलाएं आरोपी के बच्चे की मां भी बन गई। आरोपी ने महिलाओं के नाम पर लाखों का लोन और नगदी हड़प लिया। 

शिक्षिकाएं और व्यापारी महिलाएं शिकार: राजन गहलोत ऑनलाइन साइट shaadi.com के जरिए ऐसी महिलाओं का चुनाव करता था, जो गृहणी नहीं बल्कि किसी पेशे से जुड़ी हो। जिनके पास खुद कमाई का जरिया हो। जिनके ऊपर रुपए खर्च करने के बजाय उनसे रुपए लेने में आसानी हो। अपने इस मिशन के तहत आरोपी ने परिषदीय विद्यालयों की शिक्षिकाओं और व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को अपना निशाना बनाया। 

पत्नियों के नाम लोन: शादी करने के बाद आरोपी पत्तियों के नाम पर लाखों रुपए का लोन लेकर पैसे डकार लेता था। रुपए ऐंठने के बाद महिलाओं को छोड़कर फरार हो जाता था। इसके बाद उन्हें पहचानने से इनकार कर देता था।

यहां की महिलाएं हुई शिकार: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शातिर ने गोरखपुर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर वाराणसी और सोनभद्र की महिलाओं को अपना निशाना बनाया है। इनके साथ ब्याह रचाकर ठगी की है। आरोपी के कई बीवियों के वर्तमान में बच्चे भी हैं। इस समय वह सोनभद्र के एक अध्यापिका के साथ रह रहा था।

ऐसे हुआ खुलासा: मामले में पुलिस ने बताया कि संत कबीर नगर जनपद के थाना खलीलाबाद पुलिस में क्षेत्र अंतर्गत मड़ैया के वार्ड नंबर 24 की रहने वाली जूनियर हाई स्कूल की सहायक अध्यापिका व आरोपी की पहली पत्नी किरन ने थाना रॉबर्टगंज पुलिस में शिकायत करते हुए कहा कि वर्ष 2019 में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन खुर्द गांव के रहने वाले राजन सिंह गहलोत से फोन के जरिए संपर्क हुआ था। इस दौरान राजन ने खुद को आबकारी विभाग में तैनात होना बताया था। किरण ने वर्ष 2022 में वाराणसी के एक मंदिर में राजन से विवाह कर लिया था। आरोपी पति, पत्नी के साथ वर्ष 2024 तक रहा है।

लाखों का लोन: किरण के मुताबिक राजन ने मकान और जमीन खरीदने के नाम पर पत्नी से नौकरी के जरिए 42 लाख रुपए का लोन करवा कर हड़प लिया। वर्तमान में दोनों से एक 10 वर्षीय पुत्र भी है।

दूसरी शिक्षिका से इश्क: पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी ने अंबेडकर नगर की रहने वाली कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका सरिता से जान पहचान बढ़ाकर वर्ष 2014 में विवाह कर लिया था, उससे भी एक बच्चा है। लेकिन मामले की पोल खुलने के बाद कंपोजिट विद्यालय की अध्यापिका ने आरोपी राजन के खिलाफ अंबेडकर नगर की महिला थाना में अपराध पंजीकृत कराया था। वर्तमान में राजन सिंह किसी नीलिमा नामक महिला के साथ रह रहा है।

एक और पत्नी का आरोप: आरोपी की एक और पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2014 के 15 जून को राजन गहलोत उसके घर बारात लेकर गया था, वर्तमान में उसके एक बच्चा भी है। महिला का आरोप है कि इसी प्रकार से उसके पति ने कई महिलाओं से शादी किया है। शादी के बाद 10 लाख रुपए की वसूली की है। उसने मुसही कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका और गोरखपुर की रहने वाली शिक्षिका से भी विवाह किया है। आरोपी ने शिक्षिका से भी 40 लाख रुपए लिया है।

पड़ोसियों से खुला था राज: पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति के बारे में जानकारी उस समय हुई जब वह उसके घर गई थी, तभी पड़ोस की रहने वाली महिला ने उसके बारे में पूछताछ की, इस दौरान महिला ने कहा कि राजन की कितनी पत्नियां हैं? इससे पहले भी कई पत्नी आ चुकी है। जिसमें नीलमा, देवरिया की महिला, सहित कई महिलाएं हैं।



बोले एएसपी: मामले में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के शिकायत को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी ने रुपए ऐंठने के लिए अब तक कई शादियां की है। पूरे मामले में जांच जारी है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे