Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...भाजपा कार्यालय पर महिला सम्मान समारोह



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर भाजपाइयों ने महिला सम्मेलन एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में 20 महिलाओं को पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया।

8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ कौशिल्या गुप्ता, डॉ पम्मी पाण्डेय, मंजू तिवारी, साधना श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, रश्मि सिंह, साध्वी द्विवेदी, रंजना पाण्डेय, कुसुम चौहान, डॉ श्रद्धा सिंह, नीलम मिश्रा, विजय लक्ष्मी सहित 20 महिलाओं का अटल भवन कार्यालय पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि महिलाओं का समाज में स्थान सबसे ऊपर है। भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं, जिससे महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाया जा सके। महिलाओं के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि यह भाजपा की देन है कि महिलाएं आज सिर उठाकर समाज में चल सकती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि पीएम मोदी महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। महिलाओं ने सभी क्षेत्रों में अपना योगदान देकर देश व समाज का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक बिन्दु विश्वकर्मा, रवि मिश्रा, वरुण सिंह मोनू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, जिला मंत्री सुनीता मिश्रा, अवधेश तिवारी तरुण, नालिनी मिश्रा, गीता यादव, नीरजा सिंह, गरिमा मिश्रा, सविता सिंह, सुचित्रा सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे