Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...होली महोत्सव तैयारी बैठक

अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में होली पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। छोटी काशी के नाम से विख्यात बलरामपुर में लगभग तीन दिवसीय होली का पर्व मनाया जाता है, जिसकी तैयारियों को लेकर समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई।

होली महोत्सव समिति के अध्यक्ष राज कुमार श्रीवास्तव ने 8 मार्च को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 12 मार्च से होली महोत्सव का आगाज होगा। तीन दिनों तक मनाए जाने वाले महोत्सव में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान में 12 मार्च, बुधवार को होली ठिठोली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें कवियों द्वारा अपनी प्रस्तुति के साथ होली गायन व विशिष्ठ व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। इसी के साथ वर्ष 2025 का मूर्खाधिराज व मूर्खाधिपति भी चुना जाएगा। होली महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक डॉ तुलसीश दुबे ने बताया की 13 मार्च, गुरुवारको राधा कृष्ण की झांकी निकाली जाएगी। जिसमें फूलों और अबीर की होली खेली जाती है। झांकी नगर के श्री राम लीला मैदान से सायं 5 बजे प्रारंभ होकर मेजर चौराहा, पुराना चौक, चूड़ी मार्केट होते हुए बड़ा पुल, टेढ़ी बाजार देवी दयाल तिराहे से गर्ल्स कालेज, चौक से मुख्य बाजार होते हुए वीर विनय चौक, अम्बेडकर तिराहे से श्री राम लीला मैदान में समापन होगा।
कार्यवाहक महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने बताया कि 13 मार्च को विभिन्न होली समितियों होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित होगा। वही 14 मार्च को नगर में रंगों की होली होगी व सुबह महाराजा बलरामपुर द्वारा रंग भरी होली समारोह का आयोजन सिटी पैलेस में होगा। सायं काल मेन चौक बाजार में होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, संजय शर्मा, राधेश्याम मिश्रा, सुनील कसेरा, राम प्यारे कश्यप, अम्बरीष शुक्ला, निशांत चौहान, जय प्रकाश श्रीवास्तव, राघवेंद्र द्विवेदी, जे पी मिश्रा, अमित त्रिपाठी, अमितेश अंकित व रमेश पाठक सहित अन्य कई लोग लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे