Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...सदर विधायक ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में गांव चलो अभियान के अंतर्गत रविवार को सदर विधायक पलटू राम ने बलरामपुर विधानसभा सदर के ग्राम बहादुरपुर में बूथ संख्या 62 पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान विधायक ने लाभार्थियों से मिलकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बूथ समिति की बैठक एवं ग्राम चौपाल का भी आयोजन किया गया। सदर विधायक पलटू राम ने लोगों को यूपी सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियां को बताया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार से पहले उत्तर प्रदेश बीमारू प्रदेश था। जनता के हक परिवारवाद में बनता जा रहा था। विपत्ति पार्टियों सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दे रही थी। जनता का पैसा खुलेआम लूट जा रहा था। पूरे प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला था। उन्होंने कहा कि 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है। अपराधी योगी सरकार में या तो जेल में है या प्रदेश छोड़कर चले गए। महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। किसान नौजवान महिला सहित सभी वर्गों के लिए योगी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। आज प्रदेश तेजी के साथ विकास कर रहा है। योगी सरकार में लाभार्थियों को सीधे लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष आशू मिश्रा, स्वामीनाथ, नीरज पासवान, अंशुमान मिश्रा, लालू वर्मा, पुष्प लता, कोमल, अखिलेश यादव व अरुण वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे