Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोली लगने से दरोगा घायल:दीवार से टकराने के बाद दरोगा के हिप पर लगी गोली

सुल्तानपुर में तैनात दरोगा की सर्विस पिस्टल अचानक चल गई, दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए, तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Sultanpur-daroga-ke-hip-per-lagi-Goli


उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में उप निरीक्षक के हिप में गोली लग गई। जिससे कोतवाली में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार के दोपहर नगर कोतवाली में उपनिरीक्षक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। उप निरीक्षक को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है। 


आवाज सुनते ही चौंक पड़े सहकर्मी 

दरअसल, दोपहर में जैसे ही कैंपस में गोली चलने की आवाज गूंजी, पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया, आवाज की दिशा में भागकर पहुंचे लोगों ने देखा कि उप निरीक्षक जगदीश सिंह घायल हो गए हैं। 


घर जाने की तैयारी, जाना पड़ा अस्पताल 

बताया जाता है कि उप निरीक्षक जगदीश सिंह नगर कोतवाली में तैनात है, उन्हें निजी कार्य से छुट्टी लेकर घर जाना था। जिसकी बात तैयारी में जुटे थे, इस दौरान ड्यूटी के लिए उपलब्ध रिवाल्वर दीवान के पास जमा कर दिए, दीवान ने जैसे ही असलहे से मैगज़ीन निकालने की कोशिश की तभी उंगली ट्रिगर पर लग गई। गोली निकलते ही सीधे दीवार से टकराई, वापस मुड़कर उप निरीक्षक जगदीश सिंह के हिप पर लग गई। गोली लगते ही दरोगा की चीख निकल पड़ी, वह लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गए। तुरंत ही अन्य पुलिस कर्मियों ने उप निरीक्षक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया। जिससे दरोगा के घर जाने की तैयारी धरी की धरी रह गई।


दरोगा की स्थिति सामान्य 

चिकित्सकों के अनुसार दरोगा की हालत ठीक है, सामान्य प्रक्रिया में इलाज जारी है। वहीं घटना को लेकर किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई आधिकारिक बयान जारी कर मामले की पुष्टि नहीं की है। हालांकि बताया जा रहा है की पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने दरोगा को फोन करके हाल जाना है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे