आगरा के सिकंदराबाद में नहाने के दौरान डूबकर 4 किशोरियों की मौत, मौत के बाद हादसे से पहले का रील आया सामने, सोशल मीडिया पर वायरल।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी में नहाने के दौरान चार किशोरियां डूबने लगी। उन्हें बचाने के चक्कर में दो किशोरियां नदी में कूद पड़ी, जिससे वह भी डूबने लगी। रेस्क्यू अभियान चला कर दो किशोरियों को बचा लिया गया। जबकि चार की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के नगला नाथू स्थित यमुना नदी में नहाने के लिए पहुंची चार किशोरियां पहले रील बनाई, उसके बाद वह नहाने के लिए पानी के गहराई में चली गई। जब वह पानी में डूबने लगी तब उन्हें गहराई का एहसास हुआ। उन्हें डूबता हुआ देखकर साथ में नहाने के लिए गई दो अन्य किशोरिया हल्ला गुहार मचाते हुए नदी में कूद गई। जिससे वह भी पानी गहराई में जाने लगी।
ग्रामीणों ने शुरू किया रेस्क्यू
लड़कियों के चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े, उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना देते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। जिससे दो किशोरियों को बचाया जा सका, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
गोताखोरों के साथ पहुंची पुलिस
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस गोताखोर टीम के साथ मौके पर पहुंच गई, राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद चारों किशोरियों का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक किशोरियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।
शोक में डूब गया गांव
एक साथ चार चार किशोरियों की दुखद मृत्यु से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। चार किशोरियों की मौत की दुखद घटना से पूरा गांव स्तब्ध है।
डीएम ने जताया दुख
घटना के बाबत जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अफसोस जाहिर करते हुए नदी के किनारे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का निर्देश दिया है, वहीं अस्पताल में भर्ती दोनों किशोरियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य महकमे को निर्देशित किया है।
सोशल मीडिया पर रील वायरल
किशोरियों की मौत के बाद हादसे से पहले का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें किशोरिया नदी के मामूली गहराई में उतरने के बाद रील बनाई थी, इसके बाद नहाने के लिए नदी के गहराई में चली गई थी। हालांकि रील का क्राइम जंक्शन पुष्टि नहीं करता है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ