बागपत में ससुराल वालों के छापेमारी से महिला ने ओयो होटल से लगाई छलांग, ससुराल वालों ने वायरल किया वीडियो, पति-पत्नी के बीच चल रहा है विवाद, प्रेमी के साथ होटल आई थी महिला।
इंटरनेट की दुनिया में रिश्ते कपड़ों की तरह बदले जा रहे हैं, पति-पत्नी के बीच के संबंधों में तीसरे की दखल आए दिन देखने को मिलती है, जिसके कारण से कभी मेरठ की मुस्कान, कभी प्रगति तो कभी सोनम के जैसे कारनामे देखने को मिलते हैं। बागपत के ओयो होटल में जो नजारा देखने को मिला वह पति के नजर में इन्हीं घटनाओं का नींव है।
दरअसल, ओयो होटल का एक दृश्य इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती होटल के छत से छलांग लगाते हुए नजर आती है। इसके बाद वह वहां से रफू चक्कर हो जाती है, लेकिन पूरा मामला ससुराल वाले मोबाइल के कैमरे में कैद कर लेते हैं, जो अब इंटरनेट पर बिजली के गति से दौड़ रहा है।
बेखौफ होकर लगाई छलांग
वीडियो में साफ दिखाई पड़ता है कि महिला छत से छलांग लगा देती है, इस बात को वह जरा भी नहीं सोचती है कि वहां से कूदने के दौरान उसे चोट भी लग सकती है या ऐसे में उसकी जान भी जा सकती है। इन सब का परवाह किए बिना वह सीधे छत से कूद कर भाग निकलती हैं।
पति का दावा
मामले में महिला के पति कपिल का दावा है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ होटल पहुंची थी, उसका पीछा करते हुए वह भी पीछे से आ गया। इस दौरान दोनों ने भागने की कोशिश की, जिसमें महिला ने छत से छलांग लगा दिया। लेकिन ससुराल वालों ने पूरे मामले को मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। वही महिला के कथित प्रेमी को भागने के दौरान पकड़ लिया गया।
टूटने के कगार पर शादी
बताया जाता है कि वर्ष 2019 में तुगाना गांव की रहने वाली युवती का विवाह काकोर गांव गांव के रहने वाले युवक कपिल से हुआ था। युवती 4 वर्षीय पुत्र की मां है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का शादी के पहले कई लोगों से प्रेम संबंध था, जो शादी के बाद भी चला रहा। बेटे के जन्म के बाद भी महिला के प्रेम संबंधों में कमी नहीं आई। इसी कारण से पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ जो शादी टूटने के कगार पर आ पहुंचा है।
दोनों को समझाने का प्रयास जारी
विवाद बढ़ा तो मामला पुलिस में पहुंचा, जहां से परिवार परामर्श केंद्र ने मामले को संभाल लिया है। दोनों की काउंसलिंग जारी है, महिला ने भी ससुराल वालों पर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। वही पति कपिल का आरोप है कि उसकी पत्नी अपनी मां के साथ जान से मारने की धमकी दे रही है। कपिल का आरोप है कि उसकी पत्नी या सास ही नहीं बल्कि उसके प्रेमियों से भी धमकियां मिल रही हैं। पति का दावा है कि वह पूरे मामले का साक्ष्य रखे हुए हैं। उसकी पत्नी के तीन चार प्रेमी है। पत्नी व उसके प्रेमियों से पति ने खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए जानमाल के खतरे की आशंका जताई है। वायरल वीडियो 👇 देखें
बागपत में ओयो होटल से पति को देखते ही पत्नी ने लगाई छलांग, पत्नी को रंगे हाथ पकड़ने पहुंचा था पति pic.twitter.com/Zos7Nr9h7L
बोले एएसपी
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 2 जून को एक महिला ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि वह 4 वर्षीय बच्चे की मां है, उसका पति उसे बहुत परेशान करता है। एएसपी ने बताया कि पति-पत्नी ने एक दूसरे पर अवैध संबंधों का आरोप लगाया है। एएसपी ने बताया कि वायरल वीडियो के बाबत पत्नी का कहना है कि किसी व्यक्ति के साथ महिला आई थी, उसके साथ जाने लगी थी, जबकि पति का आरोप है कि मौके पर पहुंचने से पहले डायल 112 को कॉल किया था। इसके बाद ओयो होटल पहुंचा था। एएसपी ने बताया कि शायद इसी कारण से महिला डर गई, और वह छत से नीचे कूद कर भाग गई। महिला के साथ मिले तथा कथित युवक को 112 पुलिस थाने पर ले गई थी, पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ