Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शादी से लौटते समय पुलिया से टकराते ही पलट गई गई, जिंदा जलकर पांच लोगों की मौके पर मौत, झुलसकर एक महिला गंभीर

बुलंदशहर के जहांगीराबाद में हादसे के बाद स्विफ्ट कार बनी आग का गोला, जिंदा जलकर पांच लोगों की मौत, एक महिला झुलसी, शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा।



उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। जिसमें पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में एक महिला झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को तड़के 5:30 बजे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जानीपुर गांव के पास स्थित चंदौस तिराहे पर एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। कार में ठोकर लगते ही आग लग गई, जिसमें पांच लोग जिंदा जलकर मौत के मुंह में समा गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाकाई पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।


तड़के मचा हड़कंप 

दरअसल, बुधवार के तड़के जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी बुलंदशहर जहांगीराबाद मार्ग पर एक तेज रफ्तार से आई स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर अचानक पुलिया से टकरा गई। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। जब तक लोग बचाव के लिए आगे बढ़ना चाहते, दुर्घटना के महज कुछ ही क्षण में कार में आग लग गई। अचानक से पूरी कार आग़ के गोले में तब्दील हो गई। मौके पर मौजूद लोग किसी प्रकार से बचाव करने के बजाय दूर से तमाशा देखने को मजबूर रह गए। 


पुलिस फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू 

स्थानीय लोगों के सूचना पर जहांगीराबाद पुलिस, फायर ब्रिगेड टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। आग़ पर काबू पाने के बाद कार सवार छः लोगों को बाहर निकला गया, जिसमें सिर्फ एक महिला की सांसे चल रही थी, बाकी पांच लोग काल के मुंह में समा चुके थे। झुलसी हुई महिला की पहचान 28 वर्षीय गुलनाज पुत्री तनवीर के रूप में हुई है।


बदायूं से लौट रहे थे कार सवार 

पुलिस के जांच में पता चला कि दिल्ली के मालवीय नगर के रहने वाले कार सवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बदायूं जिले के सहसवान थाना क्षेत्र अंतर्गत चमनपुरा गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जहां से वापस दिल्ली लौट रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि लौटते वक्त कार चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई। जिसके तुरंत बाद गाड़ी में आग लग गई।



बोले एएसपी 

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। पांच लोगों की मौत हो चुकी थी, एक महिला झुलस कर गंभीर हो गई है। जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को पंचायत नामा के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे