गोंडा के तरबगंज में सर्पदंश से नव विवाहिता की मौत, विवाहिता को डसने के बाद पूरी रात बेड के नीचे बैठा रहा नाग, 4 महीने पहले बन के आई थी दुल्हन अब उठेगी अर्थी।
रमेश कुमार मिश्रा
उत्तर प्रदेश के गोंडा में जहरीले सांप ने नई नवेली दुल्हन को मौत की नींद सुला दिया। सरिता, 4 महीने पहले जिस घर में दुल्हन बनकर आई थी, उसने कभी नहीं सोचा होगा कि इसी घर में शादी के चंद दिनों में उसे खोजते हुए मौत आ जाएगी। जिसके डसने के बाद डॉक्टर भी जवाब दे देंगे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात लगभग 8:00 बजे तरबगंज थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के मजरे नागनाथ पुरवा में रहने वाले सुरेश के 20 वर्षीय पत्नी सरिता को उसके कमरे में ही सांप ने डस लिया। सांप के डसते ही सरिता चीख पड़ी। उसने तत्काल गुहार लगाई, घरवाले बिना समय गंवाए सरिता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अपना प्रयास किया, लेकिन सरिता की स्थिति नाजुक होती जा रही थी। जिससे उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन होनी को जो मंजूर था वही हुआ, वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
4 महीने पहले हुई थी शादी
4 महीने पहले फरवरी माह में सरिता सुरेश से विवाह करके दुल्हन बनकर आई थी, 2 माह तक सुरेश घर पर रहा, लेकिन दो महीने बाद रोजी-रोटी के जुगाड़ में पुणे शहर चला गया। इधर सरिता पति के कमा कर लौटने का इंतजार कर रही थी। वही मौत के रूप में नाग भी सरिता के बेड पर बैठकर उसके कमरे में आने का इंतजार कर रहा था। भोजन करने के बाद जैसे ही सरिता अपने कमरे में बेड पर पहुंची तुरंत ही नाग ने डस लिया।
कमरे में ही मौजूद रहा सांप
सरिता की मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचायत नामा कर परिजनों को सौंप दिया, तभी मोहल्ले के लोगों ने सांप की खोजबीन शुरू कर दी। लोगों को तब हैरानी हुई जब सरिता के बेड के नीचे उनकी नजर पड़ी। बेड के नीचे जमीन पर नाग कुंडली जमाए हुए बैठा था। जिसे देखने के बाद लोग सहम गए, हालांकि जैसे तैसे करके एक्सपर्ट के मदद से सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।
मचा कोहराम
सरिता के मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, घटना की जानकारी पाकर मायके वाले रोते बिलखते हुए सरिता के ससुराल पहुंच गए। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही पत्नी की मौत की जानकारी मिलते ही सुरेश भी अपने घर के लिए रवाना हो गया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ