जौनपुर में पति ने पत्नी की प्रेमी से कराई शादी, दुर्गा मंदिर में पत्नी और उसके प्रेमी के विवाह का का साक्षी बना पति, मामला वायरल।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पति ने जिस पत्नी को टूटकर चाहा उसे उसकी खुशियों को देखते हुए प्रेमी को सौंप दिया। उनकी खुशियों की कामना करते हुए दुर्गा मंदिर में सिंदूरदान कराया। मामला सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों के विभिन्न विचार आए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार के दोपहर जौनपुर के मा दुर्गा मंदिर में पति ने पत्नी की प्रेमी से शादी करवा दी। यहां अग्नि को साक्षी मानकर फेरे नहीं दिए गए, बल्कि कुछ चंद लोगों की मौजूदगी में माता रानी के दरबार पहुंचकर पति ने पत्नी की मांग में प्रेमी के हाथों सिंदूरदान कराया। जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
शादी के बाद भी चलता रहा प्रेम प्रसंग
जिले के एक गांव के रहने वाले अरविंद का दो वर्ष पहले रीता से विवाह हुआ था, लेकिन रीता अपने प्रेमी यशवंत को भूल नहीं पाई। शादी के बाद भी रीता के प्रेम का सिलसिला लगातार जारी रहा। जिसके लिए पति ने पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन पत्नी के स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया।
प्रेमी के साथ भाग गई पत्नी
शादी के बाद रीता दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची थी, लेकिन जैसे ही ससुराल से वापस मायके गई, प्रेमी के साथ भाग निकली थी। हालांकि मायके वालों के प्रयास से वह वापस लौट आई, लेकिन यह बात जब पति को पता चली तो उसके पांव तले भूकंप आ गया। फिर भी उसने खुद को संभाल कर रिश्तो को सहेजने के जद्दोजहद में पत्नी को लेकर नोएडा चला गया।
पति को लगा शॉक
पति पत्नी को समझा बुझा कर जहां नौकरी करता था वहां लेकर चला गया, उसे उम्मीद थी कि पत्नी लगातार उसके साथ रहेगी तो उसके विचार बदल जाएंगे, वह अपने गृहस्थी को अपना लेगी, लेकिन पत्नी के आदतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वह मोबाइल के जरिए अपने प्रेमी यशवंत के साथ जुड़ी रहती थी। हद तो तब हो गई जब पत्नी ने साफ तौर पर कह दिया कि वह अपने प्यार के लिए कोई भी बड़ा कदम उठा सकती है, जिससे पति सहम गया।
जौनपुर में पति ने पत्नी की शादी उसके बॉयफ्रेंड से करवाई दी। अब रीता अरविंद की नहीं बल्कि प्रेमी यशवंत की अर्धांगिनी कही जाएगी। पति के समझाने के बाद भी पत्नी के प्रेम पर विराम नहीं लगा तो पति ने मंदिर में कराई शादी#वीडियो_वायरल pic.twitter.com/N8HZ0ByA1A
पति का बड़ा फैसला
मामले में पति समझ गया कि पत्नी की खुशी उसके साथ नहीं बल्कि उसके अपने प्रेमी के साथ है। ऐसे में पति ने पत्नी का प्रेमी के साथ विवाह कराने का फैसला कर लिया। पति ने नोएडा से वापस घर लौटने का प्लान बनाया। जौनपुर पहुंचकर दुर्गा मंदिर में पत्नी की मांग में प्रेमी के हाथ से सिंदूर भरवा कर उसके प्रेमी को सौंप दिया।
बोला पति
मामले में पति का कहना है कि वह जिसके साथ खुश रहेगी, उसे रहने देने में ही उत्तम है। किसी के जीवन में बाधा बनने के बजाय उसे उसके हाल पर छोड़ देना सही है। पति ने कहा कि रीता अपने प्रेमी यशवंत के साथ ज्यादा खुश रहेगी। उसकी खुशी में मेरी खुशी है। उसकी खुशी और सुखमय जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
पति के वो शब्द जो उसने कहा ही नहीं
लोगों का कहना है कि पति अरविंद ने बहुत बड़ा साहस दिखाया, उसने जिसे टूट कर चाहा, वह एक बार भाग गई उसके बावजूद भी उसे अपना लिया, इसके बाद भी वह उसे सहेजने के खातिर नोएडा ले गया, फिर भी पत्नी में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह अरविंद की चाहत थी, वह दिल से रीता को प्यार करता था, अब रीता के खुशी के खातिर अपने प्यार को गैर हाथों में सौंप दिया। अरविंद ने विषम परिस्थितियों का फैसला दिल से ही नहीं बल्कि दिल और समझ से एक साथ लिया है। उसकी समझदारी और त्याग की मिसाल लोग याद करेंगे। कि उसने खुद को कैसे तोड़कर पत्नी का दामन खुशियों से भर दिया। यही कारण था कि जब पत्नी का प्रेमी उसकी मांग में सिंदूर भर रहा था तब अरविंद खड़े-खड़े मुस्कुरा रहा था। उसने अपने दिल पर पत्थर रखकर अपने दर्द को जाहिर नहीं होने दिया।
सोशल मीडिया के कमेंट
वीडियो इंटरनेट पर आने के बाद लोगों के तरह-तरह के अपने विचार भी आए हैं, कुछ लोगों का कहना है कि पूर्व की घटनाओं को देखते हुए अरविंद ने यह फैसला किया है, वहीं कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पत्नी की प्रेमी से शादी करवा कर अरविंद ने अपनी उम्र लंबी कर ली है। वहीं कई यूजर्स ने कहा कि अच्छा किया, नहीं तो जिंदगी खतरे में पड़ जाती, एक यूजर ने कहा कि पत्नी के मुस्कान, प्रगति और सोनम के जैसे रूप धारण करने से पहले सही फैसला किया।
इस खबर को जरूर पढ़ें : पति को देखते ही ओयो होटल के छत से कूद कर भाग गई पत्नी, रंगे हाथ पकड़ने पहुंचे थे ससुराली, छत से कूदने का वीडियो वायरल
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ