कासगंज के पटियाली पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, मृतक की पत्नी को प्रेमी के साथ किया गिरफ्तार, पति की हत्या के बाद नौ बच्चों की मां प्रेमी संग थी फरार।
उत्तर प्रदेश के कासगंज पुलिस ने पति की हत्या के बाद से फरार चल रही पत्नी को उसके प्रेमी के साथ घटना के 8 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को पटियाली थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने भरगैन गांव के रतिराम के हत्या का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी रीना और उसके प्रेमी हनीफ को गिरफ्तार किया है।
क्या है मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 22 जून को भरगैन गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे के पास ट्यूबवेल के पानी के हौज में मृतक का शव पाया गया था। आसपास में बदबू फैलने पर शव की जानकारी हुई थी। मामले की जानकारी पाकर कायमगंज के रहने वाले मृतक के भाई अरविंद ने मौके पर पहुंच कर पहचान किया था।
ससुराल में रहता था रतिराम
मामले में मृतक के भाई ने जानकारी देते हुए कहा था कि उसका भाई अपने ससुराल भरगैन में रहता था। उनके पुत्र और पुत्री मिलाकर नौ बच्चे हैं। जीविकोपार्जन के लिए ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। उसकी भाभी की गांव के रहने वाले हनीफ खां से अवैध संबंध की जानकारी भाई को हुई थी। जिसके बाद भाई का भाभी से विवाद हुआ था। घटना के बाद से भाभी रीना और हनीफ फरार है।
दोनों गिरफ्तार
मामले में मुकदमा दर्ज करके पुलिस टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई थी, जिसके लिए एसओजी टीम, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस लगातार काम कर रही थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने सर्विलांस के जरिए ट्रेस करके थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
धोखे के बाद विश्वास में मार डाला गया रतिराम
रतीराम पत्नी रीना के करतूत से वाकिफ हो चुका था, जिस पर अंकुश लगाने के लिए उसकी पत्नी से कई बार विवाद हुआ था। लगातार पत्नी से धोखा मिलने के बावजूद भी उसने पत्नी पर विश्वास कर लिया, जब चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था, तब पत्नी ने कहा कि चलो सुनसान खेत की तरफ चलते हैं, बस यही रतिराम नादानी कर गया, जिससे रतिराम की पत्नी और उसका प्रेमी अपने मंसूबे में कामयाब हो गए, दरअसल, रतिराम की पत्नी जहां उसे बुलाकर ले गई थी वहां हनीफ पहले से मौजूद था। दोनों ने मिलकर रतिराम से मारपीट की, उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दिया। इसके बाद रतिराम के शव को पानी के हौज में फेंक कर दोनों फरार हो गए थे।
17 जून को लिखी थी मौत की पटकथा
पुलिस के पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि जब 17 जून के दिन में रतिराम और उसकी पत्नी का पत्नी के अवैध संबंधों के चलते विवाद हुआ था, तभी रीना ने हनीफ के साथ मिलकर रात में ही रतिराम के मौत की कहानी तैयार कर दी थी। इसके बाद दोनों भाग निकले थे। हत्या के बाद बदबू आने पर 22 जून को हत्या की बात पता चली थी।
बोले एएसपी
मामले में कासगंज अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ