Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...योग वाटिका की उपयोगिता पर विचार


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में रविवार को विश्व योग दिवस 21जून के उपलक्ष्य में माँ पाटेश्वरी विश्व विद्यालय के तत्वावधान में चल रहे कार्यक्रम की शृंखला में एम एल के कॉलेज प्राणि विज्ञान विभाग  के सामने के उद्यान में  योग वाटिका:प्रकृति और शांति का आशियाना विषय के संदर्भ में योग वाटिका की उपयोगिता पर  मनमोहन सिंह ने विषय की रूपरेखा को प्रस्तुत किया किया।  इस अवसर पर प्रकृति में वाटिका की उपयोगिता पर प्रकाश डालते  हुएडॉ पंकज गुप्ता जी ने बताया कि  एक मनमोहक पार्क  का विकास कैसे किया जाय विभिन्न प्रकार के वनस्पति का चुनाव कैसे हो औषधि युक्त एवम  सौंदर्य के लिए  वृक्षों   का चुनाव कैसे किया जाय इस पर विस्तृत  प्रकाश डाला   और संरक्षण  की प्रक्रिया को भी  समझाया।
नोडल अधिकारी प्रो राघवेंद्र सिंह ने कहा कि विभिन्न जड़ी बूटी, वनस्पति,  युक्त वाटिका में योग आसान प्रणायाम् करने शारीरिक,अध्यात्मिक उन्नति होतीहै ।डॉ के के सिंह एवम डॉ आशीष लाल ने   ताड़ासन ,अधिचक्र कटि आसान, उत्कट आसान  बज्र आसान  ,अनुलोम विलोम भ्रामरी  आदि का  सामूहिक अभ्यास  किया इस अवसर पर प्रो पी के सिंह, डॉ लवकुश पाण्डे, डॉ देवेंद्र चौहान व श्री नारायण सिंह ,अमन,  शिव प्रसाद उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे