Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...भाजपा का विकसित भारत संकल्प सभा


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में रविवार को सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया। भाजपा पदाधिकारियों ने मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को बताया। 
15 जून को विधान सभा तुलसीपुर के शिवपुरा मंडल में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने हर चुनौती का सामना करते हुए आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ने का साहस दिखाया है। मोदी के सरकार में सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास व सबका विकास के मंत्र ने देश के हर नागरिक को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, मण्डल प्रभारी अंशुमान शुक्ला, ओम प्रकाश, शंकर सिंह, आलोक रंजन पाण्डेय, धर्मेन्द्र, राजेश गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद थे। इसी क्रम में शनिवार देर शाम नगर के टेढ़ीबाजार स्थित सेखुआ परमेश्वरी मंदिर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि पीएम मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत में आर्थिक प्रगति, वैश्विक सम्मान और आतंकवाद पर कठोर पर कार्रवाई जैसे अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित की हैं। पीएम मोदी की नीतियों ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन प्रदान किया है जिससे गरीबों, युवाओं और महिलाओं को सीधा लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम आयोजक मनीष तिवारी ने आए हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, बिंदू विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, अविनाश मिश्रा, विश्वमोहन द्विवेदी, तुलसीश दूबे, झूमा सिंह, शरद कमलापुरी, धीरज मोदनवाल, राघवेन्द्र कांत सिंह मंटू, संदीप मिश्रा, विनोद गिरी व अक्षय शुक्ला सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे