BALRAMPUR...ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में शुक्रवार को सम्मान समारोह के दौरान ताइक्वांडो पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया ।
13 जून को 10 स्वर्ण 16 रजत तथा 4 कांस्य पदक अर्जित करने पर बलरामपुर ताइक्वांडो टीम के खिलाड़ियों का भव्य
सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विदित हो कि बलरामपुर ताइक्वांडो संघ द्वारा भारतीय ताइक्वांडो मास्टर्स यूनियन के तत्वाधान में नॉर्थ जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 3 जून को शारदा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित हुआ था।
इस प्रतियोगिता में बलरामपुर सहित, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, अंबेडकर नगर सुल्तानपुर, सिद्धार्थ नगर, मेरठ, तथा श्रावस्ती जनपद की टीमों ने प्रतिभा किया। प्रतियोगिता में जनपद बलरामपुर ओवरऑल चैंपियन रही तथा दूसरे नंबर पर सिद्धार्थनगर की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में बलरामपुर के प्रतिभागियों द्वारा अर्जित उपलब्धि तथा पदक अर्जित करने पर बलरामपुर ताइक्वांडो संघ द्वारा पहलवारा, श्याम विहार कॉलोनी स्थित ताइक्वांडो इंडोर ट्रेनिंग हाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉक्टर प्रांजल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डॉ अब्दुल कयूम, आलोक श्रीवास्तव, तथा पूर्व उपाध्यक्ष पराग बोस ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया ।
समारोह में टीम के कोच कृष्ण कुमार पाल, को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के अवसर पर भारी संख्या में अभिभावक एवं वरिष्ठ ताइक्वांडो खिलाड़ी उपस्थित रहे ।प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों में श्लोक कश्यप- स्वर्ण पदक, अर्णव यादव- स्वर्ण पदक, अंश गुप्ता- स्वर्ण पदक, अध्यात्म पाल -स्वर्ण पदक, महताब आलम - स्वर्ण पदक, अमोल भाई पटेल- स्वर्ण पदक, आयुष भाई पटेल- स्वर्ण पदक, रामेष्ठ श्रीवास्तव- स्वर्ण पदक, सचि कश्यप -स्वर्ण पदक, सानिया खान- स्वर्ण पदक, यहवी पाहवा- रजत पदक, युग पहवा -रजत पदक, हरिओम कश्यप रजत पदक, हितेंद्र सिंह -रजत पदक, श्रीश श्रीवास्तव -रजत पदक, अखण्ड प्रताप सिंह- रजत पदक, वैभव प्रताप सिंह - रजत पदक
साक्षी सिद्धार्थ - रजत पदक, प्रांजल गुप्ता - रजत पदक, ऋषिका महेश्वरी - रजत पदक, आदर्श कुमार मौर्य- रजत पदक, अनमोल कुमार मौर्य- रजत पदक, सम्यक राजकमल- रजत पदक, याघवेंद्र यादव को रजत पदक, अली असगर को रजत पदक, शिवाय मिश्रा रजत पदक, तनिष्का श्रीवास्तव कांस्य पदक, अमर सील - कांस्य पदक, आर्य वीर सिंह -कांस्य पदक तथा वेदांग सिंह ने कांस्य पदक अर्जित किया है, जिन्हें सम्मानित किया गया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें