बलिया कोतवाली पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को किया गिरफ्तार, विद्युत अधीक्षण अभियंता को जूते मारने के मामले में कोई कार्रवाई, बल पूर्वक घसीट कर मुन्ना सिंह को ले गई पुलिस।
उत्तर प्रदेश के बलिया पुलिस ने विद्युत अधीक्षण अभियंता से अभद्र व्यवहार करने के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पहले विद्युत अधीक्षण अभियंता से अभद्रता का वीडियो सामने आया था, इसके बाद अब भाजपा कार्यकर्ता के गिरफ्तारी का वीडियो वायरल हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को बलिया कोतवाली पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और उनके सहयोगियों के द्वारा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जो वीडियो में साफ सुनाई पड़ रहा है।
जानिए क्या है पूरा
बलिया के विद्युत अधीक्षण अभियंता के शिकायती पत्र के मुताबिक शनिवार को दोपहर 12:30 बजे मुन्ना बहादुर सिंह कुछ लोगों के साथ अचानक से कार्यालय में दाखिल हो गए थे, पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ता ने अधीक्षण अभियंता से गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। जब तक अधीक्षण अभियंता कुछ समझ पाते तब तक भाजपा कार्यकर्ता लात घूसों के साथ-साथ जूते निकाल कर मारने लगे।
सरकारी दस्तावेजों को किया नष्ट
अधीक्षण अभियंता के मुताबिक गुस्से से बौखलाए भाजपा कार्यकर्ता ने कार्यालय में रखे हुए आवश्यक कागजातों को फाड़ कर बेकार कर दिया। हल्ला गुहार सुनकर कार्यालय में तैनात कार्यालय सहायक का कनिंदर नाथ सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार यादव ने बीच बचाव करते हुए जान बचाई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता जान माल की धमकी देकर चले गए।
परिवार को जान का खतरा
अधीक्षण अभियंता का यह भी आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता ने धमकी देते हुए कहा कि बलिया में बहुत से अधिकारी आए और गए कोई कुछ नहीं कर सके, यदि पुलिस में रिपोर्ट लिखवाने की कोशिश की तो परिवार में भी कोई जिंदा नहीं बचेगा। ऐसी स्थिति में विद्युत अधिकारी ने जान माल के खतरे की आशंका व्यक्त करते हुए सुरक्षा की मांग की है।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
अधीक्षण अभियंता के शिकायती पत्र पर बलिया कोतवाली पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता के नाम सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ 9 विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। देखिए वायरल वीडियो 👇।
बलिया में विद्युत अधिकारी के साथ अभद्रता, आरोपी बीजेपी कार्यकर्ता गिरफ्तार pic.twitter.com/7HEXiBOGA5
पुलिस ने दी जानकारी
आरोपी के गिरफ्तारी के बारे में बलिया पुलिस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट X सोशल मीडिया पर कहा है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी है। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ