Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर में लड़की का अपहरण वाला गिरफ्तार, दो महीने से खोज रही थी पुलिस, एसपी ने घोषित किया था इनाम

गोंडा के मनकापुर पुलिस में 10 हजार का इनामिया गिरफ्तार, लड़की के अपहरण के आरोपी की रेलवे स्टेशन से हुई गिरफ्तारी, 2 महीने से आरोपी को खोज रही थी पुलिस। 



कृष्ण मोहन 

उत्तर प्रदेश के गोंडा पुलिस ने 10000 के इनामी को मनकापुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। 2 महीने से आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मनकापुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन से अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आरोपी पर इनाम की घोषणा की थी। 


क्या है पूरा मामला 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 9 जून के दोपहर में मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली लड़की अचानक से गायब हो गई थी। आसपास व रिश्तेदारों में खोजबीन के बाद दो दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। तब लड़की के परिजनों में मनकापुर पुलिस में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।


तीन दिन बाद लड़की बरामद

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सर्विलांस के जरिए लड़की की तलाश शुरू कर दी थी, इसी दौरान 14 जून को उसका लोकेशन गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पाया गया, मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर लड़की को सकुशल बरामद कर लिया था। लेकिन लड़की का अपहरण करने वाला आरोपी पुलिस के पकड़ में नहीं आया था।


इनाम घोषित 

लड़की बरामद होने के बाद भाग ले जाने वाले आरोपी का नाम प्रकाश में आ गया था, इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने बिहार प्रांत के भागलपुर जनपद अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में रहने वाले अमित कुमार पुत्र केवल दास की गिरफ्तारी करने पर दस हजार के इनाम की घोषणा की थी। तब से मनकापुर पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।


रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार 

मनकापुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा है कि 10000 के इनामी अमित कुमार को मनकापुर रेलवे स्टेशन से उप निरीक्षक प्रदीप सिंह सेंगर और हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह ने गिरफ्तार कर लिया है। 


बोले इंस्पेक्टर 

मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि आरोपी को मनकापुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर 10000 का इनाम घोषित किया था।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे