Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज में युवक की हत्या, गमछे से गला घोट कर झाड़ियों में फेंका शव

गोंडा के नवाबगंज में ई रिक्शा चालक की गला घोंटकर हत्या, घर से आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिला शव, ई रिक्शा लेकर शाम को घर से निकला था युवक।



पं श्याम त्रिपाठी/राकेश 

उत्तर प्रदेश के गोंडा में ई रिक्शा चालक की गमछे से गला घोट कर हत्या कर दी गई, घर से 500 मीटर दूर झाड़ियों शव पाया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का जायजा लिया है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार के सुबह नवाबगंज थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के रहने वाले 45 वर्षीय संगम लाल उर्फ भोला पुत्र प्रेमनाथ शुक्ला का गांव से लगभग 500 मीटर दूर स्थित वीरान इलाके के झाड़ियों में शव पाया गया। मामले में परिजनों ने गला घोट कर हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। साक्ष्य संकलन के लिए मौके पर फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम बुलाई गई।

पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम


शाम को घर से निकला था भोला

बताया जाता है कि, भोला ई रिक्शा चला कर गुजारा करता था, मंगलवार के शाम लगभग 6:00 बजे घर से ई रिक्शा लेकर निकाला था, देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वाले कुछ देर इंतजार के बाद परेशान हो गए, लेकिन युवक सवारियों को उठाता था, जिसके कारण से सवारी के चक्कर में कही रुक जाने की आशंका व्यक्ति गई थी, लेकिन परिजनों को सुबह भोला का शव गांव वालों के जरिए झाड़ियां में पड़े होने की जानकारी मिली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक का बटुआ व मोबाइल फोन भी गायब है।

जांच पड़ताल करती फॉरेंसिक टीम 


जांच पड़ताल शुरू 

घटना के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या पाते हुए, घटना स्थल का फॉरेसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल कराया। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक और तरबगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने, जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।


बोले इंस्पेक्टर 

मामले में, नवाबगंज थाना प्रभारी अभय सिंह ने दूरभाष पर बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फॉरेंसिक टीम के द्वारा जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया ई रिक्शा चालक की गमछा से गला घोट कर हत्या की गई है। मौके का उच्च अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे