Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेटे को जहर देने के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे से लटकता मिला शव

शाहजहांपुर के रोज़ा में दिल दहला देने वाली घटना, 4 वर्षीय मासूम को जहर देने के बाद पति-पत्नी में लगाई फांसी, आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार ने सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या। 

सोशल मीडिया पर वायरल पति पत्नी की फोटो


उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाला मामला देखने को मिला है, आर्थिक तंगी से जूझ रहे पति-पत्नी ने मासूम बेटे को जहर देने के बाद आत्महत्या कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को मृतक का सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को रोजा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा इंक्लेव में रहने वाले 36 वर्षीय सचिन ग्रोवर ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी शिवांगी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खौफनाक कदम उठाने से पहले पति-पत्नी ने सुसाइड नोट लिख दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। खुद के साथ खौफनाक कदम उठाने से पहले पति-पत्नी ने मासूम बेटे फतेह ग्रोवर को जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया था। दर्दनाक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले में पुलिस गहराई से जांच करने में जुटी हुई है। 

मौके पर जुटी pulos


सुबह-सुबह मचा कोहराम 

दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी में रहने वाले सचिन मंगलवार की रात सोने के लिए अपने कमरे में चला गया था, सुबह होने पर लगभग 8:30 बजे तक पति-पत्नी कमरे से बाहर नहीं आए, तब सचिन की मां ने बहू बेटे को आवाज़ लगाई। कमरे के अंदर से बहु बेटे के द्वारा जवाब नहीं दिए जाने पर मां कमरे के अंदर गई, तो अंदर का नजारा देखकर वह चीखने चिल्लाने लगी, बेटा सचिन फांसी के फंदे से लटक रहा था। मां की चीखने की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए, बहू और पोते की तलाश की गई। दूसरे कमरे में बहु शिवांगी भी फांसी के फंदे से लटक रही थी। जबकि बेड पर 4 वर्षीय मासूम का शव पड़ा था।


सचिन ने किया था प्रेम विवाह 

हैंडलूम का काम करने वाले सचिन ने 8 वर्ष पूर्व शिवांगी से प्रेम विवाह किया था, इन दिनों वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। अर्थव्यवस्था इतनी बिगड़ गई कि सचिन के सिर पर कर्ज का बोझ बढ़ता चला गया था। जिसके कारण से पति-पत्नी ने खौफनाक कदम उठाने का फैसला कर लिया। 


मायके में भेजा सुसाइड नोट 

मिली जानकारी के मुताबिक जांच के दौरान पुलिस को 33 पेज का सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। जिसमें आर्थिक तंगी, दोस्तों से मदद मांगने, सामानों को गिरवी रखने सहित तमाम उल्लेख किए गए हैं। वही पत्नी शिवांगी ने अपनी मां के मोबाइल पर भी सुसाइड नोट की प्रति भेजी है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


एसपी ने की पुष्टि 

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने X सोशल मीडिया के शाहजहांपुर पुलिस के ऑफिशियल अकाउंट पर वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि हसबैंड वाइफ ने छोटे बच्चे को पहले जहर दे दिया, इसके बाद दोनों ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है जिसमें आर्थिक तंगी का जिक्र है। मामले में विस्तृत जांच की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे