Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ससुर के साथ मिलकर माता-पिता ने की बेटी की हत्या, मां और नाना ने पकड़ा हाथ पिता ने छुरे से गर्दन काट कर किया अलग

हाथरस के सादाबाद में सिर कटी युवती की हुई पहचान, अलीगढ़ के अकराबाद की रहने वाली थी तमन्ना, पिता ही दूसरी पत्नी के साथ बना कातिल, ससुर के साथ मिलकर की पुत्री की हत्या। 



उत्तर प्रदेश के हाथरस पुलिस ने सिर कटा शव की पहचान करवाते हुए मृतका के पिता, सौतेली मां और सौतेले नाना को गिरफ्तार किया है। बेटी को बेहोश करने के बाद पिता ने धारदार हथियार से उसके गर्दन को काटकर धड़ से अलग कर दिया था। 


सादाबाद पुलिस ने मंगलवार को युवती की हत्या के आरोप में अलीगढ़ जनपद के अकबराबाद थाना क्षेत्र अधौना के रहने वाले पिता हसरत अली, मृतका की सौतेली मां रानी और सौतेले नाना रज्जो पहलवान को गिरफ्तार किया है। तीनों ने मिलकर बेटी को बेरहमी से हत्या करके उसके दो टुकड़े कर दिए थे। वारदात को छुपाने के लिए पूरा इंतजाम किया था। लेकिन 48 घंटे के भीतर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 


क्या है पूरा मामला 

दरअसल, सादाबाद थाना क्षेत्र के बहरदोई गांव के पास 10 अगस्त को खेतों में रजवाहे में युवती का प्लास्टिक के बोरी में भरा हुआ शव बरामद हुआ था, जिसका धड़ मौजूद था, लेकिन सिर गायब था। खोजबीन के दौरान पुलिस ने थोड़ी दूरी पर बम्बा से सिर बरामद कर लिया था। इसके बावजूद भी मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक ने कई टीमों का गठन करके मामले का खुलासा करने के लिए लगा दिया था।


कैसे हुई पहचान, लोअर ने खोली पोल 

पहचान करवाने के लिए पुलिस ने आसपास के जनपद के समस्त थानों व जिला मुख्यालय से संपर्क करते हुए किसी लड़की के गायब होने की जानकारी अर्जित की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसी दौरान सोशल मीडिया ने कमाल कर दिया, अलीगढ़ के एक जनप्रतिनिधि ने पुलिस को मैसेज करते हुए बताया कि ऐसी ही एक लड़की उनके क्षेत्र से मिसिंग है। तभी, मृतका के लोवर ने पूरी पोल खोल दी। मृतका के पहने हुए लोअर को बनाने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि हाल ही में वह लोअर उसने जिस लड़की के लिए बनाया था, वह उसे जानती है। इसके बाद पुलिस मृतका के गांव रवाना हो गई।


ससुराल में ले जाकर की हत्या

पिता ने पुत्री की हत्या करने के लिए पत्नी के साथ मिलकर साजिश रची थी, घटना को अंजाम देने के लिए अपने ससुर को भी शामिल किया था। मृतका की सौतेली मां ने अपने पिता रज्जो पहलवान से बात करके योजना बनाई थी। तब उसने सभी को एक साथ अपने घर हाथरस जनपद के अल्हैपुर गांव बुला लिया था। माता-पिता के साथ तमन्ना घूमने के लिए सौतेले नाना के घर आई थी। रात में भोजन के दौरान उसके खाने में नींद की गोलियां मिला दी गई। जिससे वह नशे में होकर बेहोश हो गई। तब पिता ने बेटी की गला घोट कर हत्या कर दी। 


पुलिस को गुमराह करने की रची साजिश 

तमन्ना के नाना, पिता और सौतेली मां ने मिलकर पुलिस को गुमराह करने के लिए साजिश रच दी। बेटी की हत्या के बाद पिता ने छूरे से गले को रेत कर धड़ से अलग कर दिया। प्लास्टिक की बोरी में उसके शव को भरकर रजवाहे में डाल दिया था। पुलिस पहचान न कर पाए इसके लिए उसके सिर को रजवाहे में शव से कुछ दूर पर फेंक दिया था। पुलिस को भ्रमित करने के लिए मृतका के कपड़े व्यवस्थित करते हुए उसे दूसरा रूप देने का भी प्रयास किया था। 


बेटी तमन्ना का गुनाह

22 वर्षीय तमन्ना का कसूर यह था कि उसने एक लड़के से प्यार किया था, 2 महीने पहले वह उसके साथ भाग गई थी। जिसे पुलिस ने बरामद करके परिजनों को सौंप दिया था। इसी बात से नाराज पिता ने तमन्ना को खत्म करने के लिए योजना बनाई थी। 


दो बहन थी तमन्ना, पहली पत्नी को छोड़ा 

तमन्ना के पिता हसरत अली ने पहली पत्नी फिरदौस को छोड़ दिया था, लेकिन उसकी दोनों बेटियां तमन्ना और छोटी बेटी निशा, पिता के पास ही रह गई थी। पहली पत्नी को छोड़ने के बाद हसरत अली ने दूसरा विवाह कर लिया था। 


बोले एसपी 

हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिंहा ने घटनाक्रम का बयान जारी करते हुए कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय रवाना किया गया है। सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए के नगद पुरस्कार से उत्साहवर्धन करने की घोषणा करता हूं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे