सुल्तानपुर एसपी ऑफिस के पास सिपाही की पत्नी का ड्रामा, सिपाही पति पर अफेयर का आरोप, दूधमुही बच्ची को लेकर एसपी ऑफिस पहुंची सिपाही की पत्नी, आत्महत्या का असफल प्रयास, महिला की काउंसलिंग जारी।
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सिपाही की पत्नी ने जमकर हंगामा काटा। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि पति का एक लड़की से अफेयर है, जिसके कारण से वह मायके में रह रही है। मामले में पुलिस अधीक्षक में जांच का आदेश दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार के दोपहर बाद एसपी ऑफिस के पास सड़क पर दुधमुंही बेटी को लेकर मां ने हंगामा काटा। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला को समझा बुझा कर एसपी ऑफिस में पहुंचाया, जहां उसका हाई वोल्टेज ड्रामा जारी रहा। इसके बाद सिपाही के पत्नी को महिला थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी पर सौंप दिया गया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, दोपहर के लगभग 1:30 बजे एक महिला दुधमुंही बच्ची को लेकर न्याय मांगने के लिए सड़क पर बैठ गई। जिसने दावा किया कि उसका पति बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक पुलिस चौकी पर तैनात है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका सिपाही पति दूसरी लड़की से संबंध रखता है, वह लड़की उसके साथ रहती है। जिसके कारण से पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। आए दिन लड़ाई झगड़ा करता था। इसी कारण से वह अपने मायके में रह रही है।
किसी ने नहीं सुनी फरियाद
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने पति के बाबत कई बार शिकायतें की, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल सका, जिसके कारण से वह एसपी ऑफिस के सामने सड़क पर बैठकर न्याय मांगने लगी। न्याय नहीं मिलने की दशा में उसने आत्महत्या करने की भी धमकी दे डाली। बेटी को जमीन पर लिटा कर उसने फांसी का फंदा बनाना शुरू दिया। लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे उसके मंसूबे में कामयाब होने से रोक लिया। इसके बाद महिला को एसपी ऑफिस पहुंचाया गया।
महिला पुलिस को सौंपा
मामले के गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने महिला थाना अध्यक्ष को बुलाकर के पीड़ित महिला को सौंप दिया। इसके बाद सिपाही की पत्नी महिला पुलिस के साथ थाने चली गई।
बोली थानाध्यक्ष
मामले में महिला थाना प्रभारी हंसमती ने बताया कि महिला के सिपाही पति को भी बुलाया गया है, पति पत्नी के बीच उत्पन्न हुए विवाद को खत्म करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि समझाने बुझाने पर मामला हल हो जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ