Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेमी के साथ जाने से विधवा प्रेमिका ने किया इनकार, प्रेमी ने ब्लेड से काट लिया गला

सुल्तानपुर के कुड़वार नाका में हैरान करने वाला मामला, प्रेमिका के इनकार करने पर प्रेमी ने खुद पर किया हमला, विधवा प्रेमिका को भाग ले जाना चाहता था प्रेमी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती। 



उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में आशिकी का जुनून देखने को मिला है। विधवा प्रेमिका ने प्रेमी के साथ प्रदेश जाने से इनकार कर दिया। तो प्रेमी नाराज हो गया। उसकी नाराजगी इस कदर बड़ी की उसने जेब में रखे हुए ब्लेड से खुद के गले पर प्रहार करके लहूलुहान कर लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। प्रेमी के स्थिति को देखते हुए प्रेमिका ने आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली नगर के कुड़वार नाका स्थित ओवरब्रिज के नीचे कुड़वार थाना क्षेत्र के अलीगंज रोड पर रहने वाले 26 वर्षीय बादल पुत्र राजेंद्र पाल जीविकोपार्जन के लिए सूरत के एक निजी कंपनी में काम करता है। जहां से बीते दिनों वह घर लौट आया था। लेकिन काम के सिलसिले में उसे पुनः वापस जाना था। अपने साथ वह क्षेत्र की रहने वाली प्रेमिका को भी ले जाना चाहता था, लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया, तब प्रेमी ने खुद पर जानलेवा हमला कर दिया। 


बच्चों के पालन लिए सूरत रहती थी महिला 

दरअसल, कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा महिला दो बच्चों की मां है, पति के मौत के बाद बच्चों के पालन पोषण के लिए सूरत के निजी फैक्ट्री में काम करना शुरू किया था। इसी दौरान वह बादल के करीब आ गई थी। कुछ दिनों पहले जब वह सूरत से लौट कर घर आई तब उसे एक मॉल शॉप में काम करने का मौका मिल गया। इसके बाद वह वापस सूरत नहीं गई।


अयोध्या दर्शन के बहाने लौटा प्रेमी 

बादल, सूरत में काम कर रहा था, इसी दौरान उसे प्रेमिका की याद सताने लगी, वह अपने दोस्त को दर्शन करवाने के लिए अयोध्या लेकर गया था। जहां से लौटकर वह विधवा प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंच गया था। उसने महिला को सूरत साथ चलने के लिए दबाव बनाया, लेकिन महिला ने जाने से इनकार कर दिया। महिला ने कहा कि यहां रहकर काम करने में वह अपने बच्चों का भी देखभाल कर लेती है। 


सहम उठी प्रेमिका

महिला के मुताबिक सूरत जाने से इनकार किया तो, बादल जिद करने लगा, उसने कहा कि साथ नहीं चलोगे तो यही खुद को खत्म कर लूंगा। लेकिन महिला ने उसकी बातों को हल्के में लेते हुए, उसके सामने अपनी जिम्मेदारियां गिनाई, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। जिद करते हुए उसने एक ब्लेड से स्वयं पर हमला कर लिया। जिससे महिला के पैरों तले भूचाल आ गया। उसने बचाव करने की कोशिश की लेकिन उसके जिद के आगे कमजोर साबित हुई। महिला ने तत्काल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे