Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा में भीषण हादसा 11 की मौत, पृथ्वीनाथ दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओ भरी बोलेरो नहर में डूबी

गोंडा के इटियाथोक में भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बोलोरो, 15 लोगों में 11 की दर्दनाक मौत, डीएम एसपी मौके पर जुटे।



कृष्ण मोहन 

उत्तर प्रदेश के गोंडा में दिल दहला देने वाला मामला देखने को मिला है, दर्शनार्थियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई, जिससे 11 लोगों की मौके पर ही तड़प तड़प कर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार के सुबह इटियाथोक थाना क्षेत्र के रेहरा बेलवा बहुता नहर में एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 11 दर्शनार्थियों की नहर में डूब कर मौत हो गई।


जानिए पूरा मामला 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सीहागांव के रहने वाले 15 श्रद्धालु जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पृथ्वी नाथ शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बोलोरो अनियंत्रित होकर नहर में पहुंच गई। 


बोलेरो में ही फंस गए श्रद्धालु 

बताया जाता है कि जब अनियंत्रित होकर बोलेरो नहर में गिरी तो बोलेरो सवार महिलाएं पुरुष और बच्चे समेत कुल 15 श्रद्धालु बोलेरो में फंस गए। बोलेरो के अंदर पानी में डूबने से 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से चार लोगों को जीवित बचा लिया गया है।


राहगीरों ने चलाया रेस्क्यू अभियान 

बताया जाता है कि हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने बोलेरो को नहर में डूबता देखकर तत्काल मदद करना शुरू कर दिया। उन्होंने आनन फानन में बोलेरो में फंसे सभी श्रद्वालुओं जिसमें 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी थी। कुल चार श्रद्धालु जीवित बचे थे, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।


मचा हाहाकार 

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन, पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। वहीं इलाके में हुई दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल छाया हुआ है। पुलिस पूरे मामले के जांच में जुटी हुई है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख 

मुख्यमंत्री ने हादसे को लेकर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के दिए निर्देश। 

अपडेट.....मृतकों की पहचान

मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत  सीहागांव के रहने वाले मृतकों में 40 वर्षीय बीना बीना पत्नी प्रहलाद कसौधन, 22 वर्षीय काजल पुत्री प्रहलाद कसौधन, 17 वर्षीय महक उर्फ रिंकी पुत्री प्रहलाद कसौधन, 36 वर्षीय

रामकरन गुप्ता पुत्र रामदेव, 34 वर्षीय अनुसुइया पत्नी रामकरन गुप्ता, 9 वर्षीय

सौम्या पुत्री रामकरन गुप्ता, 7 वर्षीय शुभ पुत्र रामकरन गुप्ता, 35 वर्षीय दुर्गेश नन्दिनी पत्नी रामरूप उर्फ ननकन गुप्ता, 14 वर्षीय अमित पुत्र रामरूप उर्फ ननकन गुप्ता, 26 वर्षीय संजू पत्नी रामललन वर्मा, 20 वर्षीय अंजू उर्फ गुडिया पुत्री राजितराम वर्मा (रामललन की बहन) वहीं घायलों में 19 वर्षीय पिंकी पुत्री प्रहलाद कसौधन, 14 वर्षीय सत्यम पुत्र प्रहलाद कसौधन, 22 वर्षीय रामललन पुत्र जग प्रसाद वर्मा, और 32 वर्षीय बोलोरो चालक सीताशरण पुत्र परशुराम का नाम शामिल है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे