Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर में विवाहिता को दुधमुंही बच्ची के साथ घर से निकाला, कहा कि तुम्हे खत्म करके करेंगे दूसरी शादी



उत्तर प्रदेश के गोंडा में शादी के 3 साल बाद विवाहिता को दुधमुंही बच्ची के साथ पहने हुए कपड़े में धक्के मार कर घर से निकाल दिया। शादी में मिले 3.50,000 रुपए व 43 ग्राम सोने से संतुष्टि नहीं हुई, ससुराल वालों के प्रताड़ना का दौर चलता रहा। मामले में विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक 29 सितंबर को बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबही गांव की रहने वाली मोहिनी देवी उर्फ मोनिका सोनी पुत्री शत्रोहन ने गोंडा जिले के महिला थाना में अपने पति, सास, ससुर, देवर, नंदोई सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।


अब जानिए पूरा मामला 

मोनिका सोनी के मुताबिक वर्ष 2022 के 21 जून को उनका विवाह मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के पीलखाना स्थित सोनारपुरवा के सचिन सोनी से हुआ था। शादी में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार 3.50,000 रुपए नगद, 43 ग्राम सोना, सोने की चेन, अंगूठी, व अन्य स्त्री जेवरात के अलावा गृहस्ती का सामान दिया था। लेकिन, ससुराल वाले शादी में मिले हुए सामान से संतुष्ट नहीं थे।


10 लाख नगद की मांग 

मोहिनी के मुताबिक शादी के बाद ससुराल वाले उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मामले में मायके वालों से यह बात कई बार कही, लेकिन मायके वालों ने हर बार यह कहकर समझा दिया कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। इसी दौरान, एक पुत्री का जन्म हो गया, जिससे उम्मीद थी कि अब प्रताड़ना का दौर खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिनों दिन, बुलेट मोटरसाइकिल और 10 लाख रुपए नगद की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा।


जब मनकापुर पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद 

मोहिनी सोनी के मुताबिक घर से निकाले जाने के दूसरे दिन वह अपने भाई के साथ मनकापुर पुलिस में पहुंची थी। जहां उसने कार्रवाई के लिए लिखित शिकायती पत्र दिया था। लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। कार्यवाही न होने की स्थिति में उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई।


इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा 

शिकायती पत्र के आधार पर महिला थाना पुलिस ने पति सचिन सोनी, ससुर पप्पू सोनी, सास जयश्री सोनी, देवर सौरभ सोनी, ननद प्रियांशी सोनी, नंदोई सोमनाथ सोनी के खिलाफ, दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


बोली इंस्पेक्टर 

मामले में महिला थाना इंस्पेक्टर अनीता यादव ने बताया कि, पीड़िता के शिकायती पत्र पर ससुराल के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे