Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर में चोर समझ कर होमगार्ड की पिटाई, ग्रामीणों ने मारपीट किया घायल, मुकदमा दर्ज

गोंडा के मनकापुर में होमगार्ड को चोर समझ कर पीटा, बीमार चल रहे होमगार्ड की ग्रामीणों ने कर दी पिटाई, होमगार्ड के हाथ पैरों में आई गंभीर चोट, पत्नी ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा। 



उत्तर प्रदेश के गोंडा में ग्रामीणों ने चोरी के अफवाह के बीच बड़ा कारनामा कर दिया। बीमार हालत में युवक को गांव के दूसरे पुरवा के लोगों ने चोर समझ कर पिटाई कर दी। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। युवक को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक 24 सितंबर की रात मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के लोनियन पुरवा गांव के रहने वाले ग्रामीणों ने कोतवाली क्षेत्र के इटरौर गांव के रहने वाले होमगार्ड पंकज सिंह को चोर समझ कर पिटाई कर दी। जिससे पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने गंभीर दशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया है। वही मामले में होमगार्ड की पत्नी ने कई आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। 


अब जानिए पूरा मामला 

दरअसल, होमगार्ड पंकज सिंह की पत्नी रिंकी सिंह के मुताबिक मनकापुर पुलिस में तैनात होमगार्ड इन दिनों बीमार चल रहा है। बीमारी के कारण मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। जिसके बाबत पंकज का अयोध्या मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। पंकज, किसी भी वक्त बिना दिन रात का विचार किए, घर से निकल पड़ता है। जिस पर परिवार की पूरी तरह से नजर बनी होती है, लेकिन 24 सितंबर की रात 4 बजे पंकज घर से गायब हो गया। जिसकी परिजनों को भनक भी नहीं लगी। कुछ देर बाद पंकज के घर में नहीं मिलने पर खोजबीन शुरू की गई, इसी दौरान उसके लोनियन पुरवा में घायल होने की जानकारी मिली। जहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया गया, चिकित्सकों ने गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोंडा रेफर कर दिया। 


ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा 

पंकज की पत्नी रिंकी सिंह के शिकायती पत्र पर मनकापुर पुलिस ने लोनियन पुरवा गांव के रहने वाले मोहन, शंकर, श्रवण, बड़का सहित गांव के कई पुरुषों और महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


पुलिस के पहुंचने पर हैरानी भरा नजारा

मामले की जानकारी मिलने पर, घटनास्थल वाले गांव लोनियन पुरवा में मनकापुर पुलिस पहुंची तो, पुलिस के सामने ग्रामीणों ने हैरानी भरी स्थिति में बात की। एक युवक को तो अपने पिता का नाम ही नहीं पता था, तो दूसरे और तीसरे ने भी तेवर पूर्वक बात किया। जिसका वीडियो सामने आया है। जिसे आप यहां देख सकते हैं 👇।



बोले इंस्पेक्टर 

मामले में मनकापुर प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि किसी भी स्थिति में लोग कानून हाथ में लेने से बचें। स्थानीय पुलिस या डायल 112 को सूचित करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। उक्त प्रकरण में बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे