Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर के मछली बाजार में एक्सीडेंट, तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत

गोंडा के मनकापुर में सड़क हादसा, युवक की दर्दनाक मौत, मछली बाजार सादुल्लाह नगर मार्ग पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, निमंत्रण से लौट रहा था युवक।



उत्तर प्रदेश के गोंडा में तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से पैदल चल रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते हुए परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार के देर रात मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत मछली बाजार सादुल्लाह नगर मार्ग पर क्षेत्र के कलेनिया गांव का रहने वाला 23 वर्षीय मोनू तिवारी पुत्र शारदा तिवारी अज्ञात वाहन के ठोकर से घायल हो गया। जिसे डायल 108 एम्बुलेंस के जरिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


अब जानिए पूरा मामला 

बताया जाता है कि मोनू निमंत्रण में शामिल होने के लिए पास के गांव में गया हुआ था। रात के लगभग 9 बजे कार्यक्रम में भोजन के उपरांत पैदल चलकर वापस अपने घर लौट रहा था। वह अपने गांव के कुछ दूर स्थित वीरपुर मोड के पास पहुंच चुका था तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे मोनू अचेत होकर मौके पर गिर गया। उधर से गुजरने वाले लोगों ने गंभीर दशा में युवक को सड़क के किनारे पड़ा देखा, इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। वही, आसपास के लोगों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने डायल 108 एम्बुलेंस के जरिए युवक को गंभीर दशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।


बोले चिकित्सक 

सीएचसी में मौजूद फार्मासिस्ट संतोष वर्मा ने दूरभाष पर बताया कि युवक के मुंह और सिर पर गंभीर चोट आई थी। डॉक्टर रवीश ने जांच के उपरांत मृत घोषित किया है। मृत अवस्था में युवक को घायल समझ कर लाया गया था। मृतक के परिजन मौके पर मौजूद हैं। 


बोले इंस्पेक्टर 

मामले में मनकापुर प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे