Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा पुलिस ने जंगल में हुए हत्या का किया खुलासा, पूरा मामला जानकर खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

गोंडा के खरगूपुर पुलिस ने कुआनो जंगल में हुई हत्या का किया खुलासा, पिता से आर्थिक मदद न मिलने से नाराज बेटे ने की थी पिता की हत्या, पिता से लड़ने के दौरान गंभीर रूप से घायल हुआ था बेटा। 


कृष्ण मोहन 

उत्तर प्रदेश के गोंडा में खून के रिश्तों को तार तार करने वाला मामला देखने को मिला है। घनघोर जंगल में बेटे ने पिता की हत्या करके मौत की नींद सुला दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। 


प्राप्त जानकारी के मुताबिक खरगूपुर पुलिस ने क्षेत्र के शिवगढ़ गांव के रहने वाले गंगासागर के हत्या का खुलासा करते हुए, मृतक के बेटे अनोखी लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया है। 


जानिए पूरा मामला 

बता दें कि 13 सितंबर को गंगासागर और अनोखी लाल कुआनो जंगल में लकड़ी काटने के लिए गए हुए थे, इस दौरान पिता पुत्र धारदार हथियार से घायल हो गए थे। जिसमें पिता गंगासागर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं घायल स्थित में अनोखी लाल को प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला मुख्यालय रवाना कर दिया गया था। दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस महकमे के हाथ पांव फूल गए, मौके का पुलिस अधीक्षक सहित उच्च अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए जांच पड़ताल कराया था। घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित पांच टीम लगाई गई थी। 


जब पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग

जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने सभी एंगल से जांच करना शुरू किया। वारदात के समय घटनास्थल के तरफ पिता पुत्र के अलावा किसी और के आने की पुष्टि नहीं हुई। जिससे पुलिस के भी होश उड़ गए तब पुलिस में मैन्युअल जांच पड़ताल शुरू किया, जिससे मिलने वाले तथ्यों से वह दंग रह गई। पिता की हत्या में बेटे की भूमिका संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने मामले को और गहराई से टटोला तो बेटे के करतूत की बू आने लगी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के बेटे अनोखी लाल को कुआनों जंगल शिवगढ से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से लोहे का बांका बरामद कर लिया।


पूछताछ में खुला बड़ा राज 

हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने अनोखीलाल से पूछता शुरू किया तो पता चला कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। हाल ही में उसने बेटी का विवाह किया था। जिसमें अत्यधिक खर्च हो जाने के कारण से वह कर्ज में डूब गया था। कर्ज से मुक्ति पाने के लिए वह पिता से आर्थिक सहयोग चाहता था, लेकिन पिता ने उसकी मदद करने से हाथ खड़े कर दिए थे। जिसके कारण वह पिता से मन ही मन नफरत करने लगा था। 


संपत्ति को लेकर विवाद 

अनोखीलाल से यह भी पता चला कि उसके पिता सबसे छोटे बेटे के साथ रहते थे, ऐसे में अनोखी लाल को पिता से डर था कि वह अपनी संपत्ति को छोटे भाई के नाम कर देंगे। इसी कारण से पिता पुत्र के बीच विवाद भी रहता था।


बहाने से पिता के साथ पहुंचा जंगल 

पिता की हत्या करने के लिए अनोखी लाल ने योजना बनाई थी। उसने सोच लिया था कि आज उसके पिता पैसों की मदद करने के लिए बोल देंगे नहीं तो वहीं पर उन्हें खत्म कर दूंगा। साथ में लकड़ी काटने का बहाना बनाकर वह पिता के साथ कुआनों जंगल पहुंचा था। रुपए की मदद करने के लिए पिता से बातचीत शुरू की, जहां दोनों में तीखी नोक झोंक हो गई। तभी अनोखी लाल ने बांके से पिता पर जानलेवा हमला करते हुए गला रेत दिया।


योजना के अनुसार बचने का बहाना

पिता की हत्या करने के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बदमाशों के हमले से उसके पिता की मौत हो गई। आरोपी की आवाज सुनने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए अस्पताल पहुंचाया था।


बोले एएसपी 

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि जंगल में हुए हत्या में मृतक के बेटे को गिरफ्तार किया गया है। उसके निशान देही पर लोहे का बांका जंगल से बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने पिता की हत्या के जुर्म को स्वीकार किया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे