Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व लड़कियों को किया गया जागरूक

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, कल्याणकारी योजनाओं, डिजिटल अरेस्ट तथा कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । कार्यक्रम के तहत महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल आयोजित कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया।
25 सितंबर को पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, स्वालंबन और सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । इन कार्यक्रमों का आयोजन स्कूलों, कॉलेजों तथा बाजारों में किया गया, जहां बालिकाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के उद्देश्य से संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों जैसे वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों के विषय में सार्थक चर्चा की गई। उपस्थित जनसमूह को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पम्पलेट वितरण कर जागरूक किया गया। इसी क्रम में स्थानीय थानों पर नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के कार्य, उद्देश्य तथा वहां उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की भी जानकारी प्रदान की गई, ताकि महिलाएं और बालिकाएं अपनी समस्याओं के समाधान हेतु इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करना है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिनसे समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित किया जा सके ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे