Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...एसएसबी का बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात 50 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा-2025 के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया ।
25 सितंबर को 50 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बलरामपुर संजय कुमार कमांडेंट के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा-2025 के अंतर्गत स्वच्छता का कार्यक्रम बस स्टैंड बलरामपुर में आयोजित किया गया । वाहिनी के अधिकारियों एवं अधीनस्थ अधिकारियों व कार्मिको एवं बस स्टैंड बलरामपुर डिपो के सभी कर्मचारियों द्वारा साथ में मिलकर बस स्टैंड बलरामपुर की साफ सफाई किया गया । बस स्टैंड की सफाई करके स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे