Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो किशोरों की गड़ासे से हत्या, घर में परिवार को कैद कर लगाई आग, छ लोगों, 4 मवेशियों की मौत



सलमान असलम 

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। काम करने से मासूम किशोरों के इंकार से नाराज हुआ किसान भड़क उठा, अपने आंगन में ही दोनों मासूमों को गड़ासे से काटकर हत्या कर दी, इसके बाद अपनी दोनों बेटियों और पत्नी सहित घर के कमरे में कैद होकर खुद को आग के हवाले कर लिया। जिससे पत्नी और दोनों बेटियों सहित किसान की भी झुलस कर मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार के सुबह रामगांव थाना क्षेत्र के निंदुनपुरवा टेपरहा गांव में रहने वाले किसान विजय ने निर्दयता हदें पार करते हुए गांव के रहने वाले 14 वर्षीय सूरज यादव पुत्र लच्छी राम और 13 वर्षीय सनी वर्मा पुत्र ओमप्रकाश को अपने घर के आंगन में गंडासे से काट कर मार डाला। इसके बाद पत्नी और बेटियों सहित खुद को भी तबाह कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी पाकर अमित पाठक आईजी जोन देवीपाटन मंडल गोंडा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 


काम के इनकार करने से किशोर की हत्या 

बताया जाता है कि विजय ने लहसुन की उपज प्राप्त करने के बाद डंठल लगे हुए लहसुन को रख दिया था। जिसे काटकर अलग करने के लिए किसान ने गांव के तीन किशोरों को बुलाया था। दो किशोर मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने घर में अत्यधिक काम होने के कारण लहसुन काटने से इनकार कर दिया। जिससे नाराज होकर किसान ने अपने घर के आंगन में ही गड़ासे दोनों किशोरों की काटकर हत्या कर दी।


परिवार के साथ मवेशियों को किया तबाह 

बताया जाता है कि विजय खेती किसानी के साथ-साथ मवेशियों के पालन का काम करता था। दोनों किशोर की हत्या करने के बाद विजय ने अपनी पत्नी और दोनों बेटियों को घर के कमरे में बंद कर लिया। घर के बाहर बंधे हुए चार मवेशियों को भी कमरे में कैद कर लिया। इसके बाद घर में आग लगा ली। जिससे सभी की झुलस कर मौत हो गई। 


दहल उठा पूरा इलाका 

घर के अंदर से धुआं निकलते हुए देखकर आसपास के लोग दौड़ पड़े, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण चाह कर भी किसी को नहीं बचा सके। मामले की जानकारी मिलते ही इलाकाई पुलिस, फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाते हुए मृतकों के शव को कमरे से बाहर निकाला गया। विजय के आंगन का नजारा देखकर गांव के लोग दहल उठे। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट को बुलाकर के साक्ष्य संकलन कराया।


तंत्र-मंत्र की आशंका 

बताया जाता है कि, हाल ही में विजय के परिवार के सदस्य की मौत हुई थी, इसके बाद से विजय काफी परेशान रहा करता था। नवरात्रि के नवमी के दिन हुए विभीत्स घटना को लेकर अब लोगों के द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में किसान ने दोनों किशोरों की आंगन में बलि चढ़ा दी। सफलता नहीं मिलने पर परिवार और मवेशियों सहित खुद को तबाह कर लिया। हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। देखिए वीडियो 👇।



बोले उप महानिरीक्षक 

घटनास्थल पर पहुंचे देवीपाटन मंडल गोंडा के पुलिस उपमहानिरीक्षक अमित पाठक ने बताया कि, किसान के घर में दो कमरे बने हुए थे, जिसमें कुछ ज्वलनशील पदार्थ, गैस सिलेंडर पाया गया है। कपड़ों के आधार पर ग्रामीणों ने मृतकों की पहचान की है। घर के अंदर मिले शव पति-पत्नी और दो बेटी का बताया जा रहा है। आंगन में दो किशोरी का शव पाया गया है। सभी पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे