उत्तर प्रदेश के गोंडा में शौच के लिए घर से निकली बुजुर्ग महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया, मृतका के नाक से रक्तस्राव हो रहा था, वही नाक में पहनी हुई सुराही गायब थी। जिससे परिजन लूट के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। वही मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर पर परिजनों से अभद्रता के आरोप लगाए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार के सुबह कर्नलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नचनी गांव के रहने वाले रामराज की 65 वर्षीय पत्नी रामप्यारी शौच के लिए सड़क के उस पर गई थी। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी पर परिजनों ने अभद्रता का आरोप लगा है।
अब जानिए पूरा मामला
परिजनों के मुताबिक बुजुर्ग महिला से अज्ञात बदमाशों ने शौच के दौरान नाक में पहने हुई सोने की सुराही को छीनने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे रामप्यारी की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने महिला का शव झाड़ियों में पड़ा देखा, तब परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। बेसुध अवस्था में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया।
बेटे का आरोप
सदानंद के मुताबिक उनकी मां शौच के लिए सड़क पार करके खेत की तरफ गई थी, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। तब उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई। तभी किसी ने छोटे भाई को बताया कि बेहोशी के स्थिति में उनकी मां झाड़ियों में पड़ी हुई है। जिससे रोते हुए पूरा परिवार दौड़ पड़ा, मां के नाक से खून निकल रहा था, नाक से सोने की सुराही गायब थी। तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
प्रभारी निरीक्षक पर अभद्रता का आरोप
परिजनों का आरोप है कि, घटना के बाबत डायल 112 को सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने शव ले जाने के दौरान दुखद घटना में सांत्वना देने के बजाय अभद्रता की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा नेता ने इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए, आरोपों की पुष्टि की है। देखिये आरोप का वीडियो 👇।
क्या कहती है पुलिस
मामले में गोंडा पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि महिला की संदिग्ध मौत हुई है। नाक में पहने हुई चांदी की सुराही गायब होने का परिजनों ने आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वॉड ने साक्ष्य संकलन किया है। महिला के नाक पर कोई चोट का निशान नहीं है, नाक में पहनी हुई कील सुरक्षित है। अपर पुलिस अधीक्षक के अगुवाई में एसओजी सर्विलांस सहित चार टीम जांच करने में लगी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच पड़ताल प्रचलित है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ