Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...भगवान परशुराम के मंदिर का पूर्व सांसद ने किया शिलान्यास

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति भारत की ओर से स्थानीय धुसाह स्थित समय माता मंदिर के बगल भगवान परशुराम के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यांस मंगलवार को सम्पन्न हुआ। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने श विधि विधान से मंदिर का भूमि पूजन कर शिलान्यांस किया।
7 अक्टूबर को आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यांस कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे आराध्य होने के साथ-साथ आदर्श भी हैं। वह वीरता के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्याय के प्रति धर्म रक्षक, तप, त्याग व तेज के संगम थे। उनके सिद्धांतों से ब्राह्मण समाज को प्रेरणा मिल रही है। 
उन्होंने कहा कि हमें भगवान परशुराम से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के सपने को साकार करना चाहिए। हमें अपनी शक्ति का प्रयोग तब करना चाहिए जब उद्देश्य न्याय व जन जागरण का हो। कार्यक्रम को गेल्हापुर महंत बृजानंद महाराज, एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो जेपी पाण्डेय, भाजपा नेता उदय प्रकाश त्रिपाठी, विनय मिश्र, शेरावाली शुक्ला कोमल सहित अन्य कई वक्ताओं ने संबोधित करते हुए भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। समिति के जिलाध्यक्ष राम नरेश त्रिपाठी ने मंदिर निर्माण की पूरी रूपरेखा बताई। महामंत्री अम्बरीश शुक्ल ने अप्रैल माह में परशुराम जयंती तक मंदिर निर्माण कार्य को पूरा करने और इस कार्य में जन सहयोग के लिए अपील की। कार्यक्रम का संचालन डॉ तुलसीश दुबे ने किया। इस अवसर पर समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, निर्मल कुमार पाण्डेय उर्फ बब्बल, सेतु बंधु त्रिपाठी, संजय मिश्र, बाबा उमाशंकर त्रिपाठी, इंद्र प्रकाश त्रिपाठी तथा संदीप मिश्र सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे